अक्षरवार्ता का भाषा विशेषांक लोकार्पित , हमारी आंखों से जो भाव निकलते वही भाषा है- डॉ आशीष कंधवे

अक्षरवार्ता का भाषा विशेषांक संग्रहणीय
हमारी आँखों से जो भाव निकलते वही भाषा है- डॉ आशीष कंधवे
उज्जैन। अक्षरवार्ता अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका का भाषा विशेषांक संग्रहणीय है। हमारी आंखों से जो भाव निकलते है वही भाषा है और हिंदी इन भावों को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करती है। यही कारण है कि हिंदी भाषा को जापान के 118 कॉलेज अपने छात्रों को पढ़ाते है तो वही लंदन में भी हिंदी पढ़ाई जाती है। अमेरिका की 21 यूनिवर्सिटी में हिंदी की पढ़ाई होती है। यह बात अक्षरवार्ता के  भाषा विशेषांक के विमोचन पर विश्व हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष तथा विदेश मंत्रालय,भारत सरकार के भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका गगनांचल के सह संपादक डॉ आशीष कंधवे ने कहीं। इस अवसर पर डॉ आशीष कंधवे अक्षरवार्ता के कार्यालय भी पहुँचे तथा अक्षरवार्ता के अन्य प्रकाशन भी देखे व अक्षरवार्ता की पूरी संपादकीय टीम व प्रकाशक को शुभकामनाएं दी।