सीएए पर मौन रैली से आज संघ दिखाएगा ताकत 

50 हजार लोगों का लक्ष्य, अनुमति को लेकर उलझन 
उज्जैन. नागरिक संशाधन कानून के समर्थन में माहौल बनाने के लिए भाजपा और उसके जुड़े संगठन लगातार आयोजन कर रहे है। इसके गोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान, रैली, जुलूस हो रहे है। इसी क्रम में सोमवार को शहर में एक मौन रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली के माध्यम से संघ (आरएसएस) अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करेंगा। बता दे कि विभिन्न सामाजिक संगठनों के बैनर तले होने वाली उक्त रैली को पर्दे के पीछे से आरएसएस ही संयोजित कर रहा है। संघ के द्वारा रैली के लिए करीब 50 हजार लोगों का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन रैली के संबंध में अधिकारिक अनुमति रविवार देर शाम तक नहीं सकी। 
संगठनों का दिया टारगेट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को करीब 10 हजार लोगों का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह विद्यार्थी परिषद सहित अन्य संगठनों को लक्ष्य दिया गया है। इसमें संघ की इकाई भी शामिल है। आयोजकों का कहना है कि शहर के पथ संचलन में ही 5 हजार लोग जुट जाते है। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि 10 हजार की भीड़ सभी संगठनों के लिए मिलकर करना आम बात है। 
प्रशासन ने रोका भी नहीं है
रैली की तैयारियों के संबंध में रविवार शाम एक पत्रकारवर्ता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न समाजिक संगठनों ने मौन रैली की जानकारी दी। इसी दौरान जब आयोजकों से पूछा गया कि क्या रैली की प्रशासनिक अनुमति है। तो उन्होंने स्पष्ट जबाव नहीं दिया। साथ ही कहा कि अभी तक प्रशासन ने उन्हें रैली करने से रोका भी नहीं है। 
राष्ट्रीय सुरक्षा मंच कर रहा नेतृत्व 
रैली का नेतृत्व राष्टीय सुरक्षा मंच कर रहा है। मंच के संयोजक चरणसिंह गिल  दोपहर 12 बजे सामाजिक न्याय परिसर, आगर मार्ग से समग्र समाजजन द्वारा राष्ट्र के समर्थन में विशाल मौन रैली निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर यह रैली शहीद पार्क पहुंचेगी। यहां समग्र समाजजन भारत माता की आरती करेंगे। रैली में हजारों पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल होंगे। इनके हाथों में तख्ती, बैनर तथा राष्ट्र ध्वज तिरंगा होगा।  गिल के अनुसार  देश की संसद ने  सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) को संविधान का अंग बना दिया है। इसे लेकर समाज में व्याप्त भ्रम को दूर करने के लिए तथा इसके समर्थन में जिले का समग्र समाज आगे आया है। यह रैली क्षीरसागर, नरेन्द्र टॉकीज मार्ग, कंठाल, नईसड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहा, फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज, घंटाघर होकर शहीद पार्क पहुंचेगी। यहां पर भारत माता की आरती के साथ मौन रैली का समापन होगा।