मुस्कुराते बांट रहे हास्य की ऑक्सीजन स्वामी मुस्कुराके

 https://youtu.be/vtOFH956P3c.                 

*हर इक इक सांस में सदियों का सफर काटते है, कोरोना के खौफ की दुनिया में रहते है, अब तो समय भी डर डर के काटते है*...दिल तो पहले ही नहीं मिलते थे किसी के *अब तो हाथ ना मिलाने का भी बहाना मिल ही गया*... *परिवार में बुजुर्गो की सड़क पर सिपाही की विद्यालय में शिक्षकों की छड़ी   लौटा दो* ...""आने वाली पीढ़ियां सुधर जायेगी"".. *जुकाम* के अलावा *मोबाईल* ही एक ऐसी *बीमारी* है जो हमेशा *बिज़ी* रखती है.. *गांधी जी के तीन बंदर थे जो बहुत मशहूर थे तीनों ने मिलकर बना दिया मोबाईल जब कोई इसे हाथ में थामता है तो.. ना किसी से बोलता है.. ना किसी को देखता है और ना किसी की सुनता है*..नाम में क्या रखा है *कोरोना* के खौफ में जिसका नाम *ज्वालासिंह* है वह भी *दो रजाई* ओढ़ कर पड़ा है.. *भारत की राजधानी दिल्ली देश का  ऐसा पहला राज्य है जहां पुलिस सुरक्षा मांग रही है  माननीय न्यायधीश स्वयं न्याय मांग रहे है और जनता जीने के लिए ऑक्सीजन मांग रही है*.. *पुराने से पुराने दर्द* जैसे कमर का दर्द ,टांगो का दर्द, हाथों का दर्द के तुरंत आराम के लिए *आपके शहर के चौराहों पर पहुंचिए पुलिस द्वारा  फ्री शर्तिया ईलाज किया जा रहा है*..जिंदगी है साहेब छोड़कर चली जाएगी मेज पर होगी तस्वीर कुर्सी खाली रह जायेगी*हालत कैसे भी हो घर पर डटे रहो क्योंकि सही वक्त आने पर कच्ची खट्टी कैरी भी मीठे आम में तब्दील हो जाती है* ।