पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर मिलेगी एंट्री - प्रथम 200 नागरिको को प्रवेश स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गए स्विमिंग पूल में आम नागरिको आम नागरिको को प्रवेश शुरू

पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर मिलेगी एंट्री - प्रथम 200 नागरिको को प्रवेश


स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गए स्विमिंग पूल में आम नागरिको आम नागरिको को प्रवेश शुरू


उज्जैन-20-02-2020/ विश्वस्तरीय सुविधाओं युक्त स्विमिंग पूल में अब उज्जैन के आम नागरिको के लिए प्रवेश सार्वजनिक रूप से  रियायती दरों  पर से शुरू हो गया है | यह सर्वसुविधा युक्त स्विमिंग पूल बच्चो एवं महिलाओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित है एवं लाइफ गार्ड, कोच की व्यवस्था के साथ साथ CCTV भी लगाए गए है| बच्चो के लिए अलग से किड्स पूल है एवं बड़ो के लिए ओलम्पिक साइज पूल है| पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग अलग समय भी निर्धारित किये गए है | मासिक शुल्क 1000 रु. वयस्कों के लिए एवं 700 रु. बच्चो के लिए रखा गया है| प्रथम फेज में केवल 200 लोगों को ही प्रवेश की व्यवस्था की गई है| अतः पहले आने वालों को ही प्रवेश दिया जायेगा |


उज्जैनवासियों के लिए बहुत हो गौरव की बात है की उज्जैन शहर में बच्चों के विकास से सम्बंधित सुविधाओं में अब तैराकी से सम्बंधित कौशल का भी विकास किया जा सकेगा |    


ज्ञात हो की यह उज्जैन स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा निर्मित उज्जैन का सर्वाधिक नवीनतम एवं आधुनिक सुविधाओं से पूर्णतः संपन्न प्रोजेक्ट है| अधिक जानकारी के लिए आप स्विमिंगपूल परिसर जो की नगर निगम के पीछे है संपर्क कर सकते है|