शहर अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया जन्मदिन, लिया संकल्प

उज्जैन। शुक्रवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय पर सैकड़ों कांग्रेसजनों ने कांग्रेस अध्यक्ष को हार पहनाते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान केक काटकर मिठाईयां भी बांटी गई  और महाकाल में अभिषेक भी कराया गया, इसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा आगामी चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने आगामी नगर निगम चुनाव, जिला पंचायत चुनाव सहित अन्य चुनाव में बिना किसी स्वार्थ एवं बिना किसी गुटबाजी के निष्पक्ष रुप से काम करने और कांग्रेस को विजय बनाने की कसम खाई साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करने की बात कही।
इस दौरान पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, पूर्व विधायक बटुक शंकर जोशी,  जिला अध्यक्ष कमल पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चुन्नू शर्मा, जाहिद नूर खान, प्रदेश सचिव चेतन यादव, साकिर भाई खाल वाले, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष शर्मा, जिला पंचायत, आनंद मीणा, अध्यक्ष करण कुमारिया, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, पूर्व पार्षद कैलाश बिसेन, धर्मेंद्र खूबचंदानी, प्रमोद चौबे, एजीपी जाहिद सिद्दीकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जटवा अंजू जाटवा, पूर्व सभापति आजाद यादव,  अंकित सोनी, सलीम भाई गैस वाले, अय्यूब कुरैशी, आत्माराम गांधी, अंतर सिंह पटेल, अनिल माथुर, ओम सारवान, सुल्तान वाला, रहीम लाला, पूर्व पार्षद नाना तिलकर, आजम शेख, नारायण सिंह भाटिया, सुनील गोठवाल, विक्की यादव, धीरज यादव, शिव लश्कर, ई विकास कपूर छात्र नेता बबलू खींची, विजय यादव, चिंतामणि मालवीय सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।