१०० ऑटो चालकों के परिवारों भोजन सामग्री भेंट
उज्जैन। कुछ ऑटो चालकों के माध्यम से लगातार 4 दिन तक सम्पर्क कर सम्पूर्ण जानकारी निकालने के पश्चात यह एहसास हुआ कि शहर में एक ऐसा समूह जिनका घर सिर्फ सड़कों की चहल-पहल से ही चलता था लेकिन लॉकडाउन के बाद से उनके लिए उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया। नीड ए ब्लड डोनेशन ग्रुप द्वारा एक ऐसा विचार किया कि शहर में रहने वाले ऑटो चालक जिनका स्वयं का ऑटो भी नहीं है एवं वो दूसरे से ऑटो किराये पर लेकर दिन-रात मेहनत करके अपना जीवन-यापन करते थे, उनके बारे में सोच कर लगभग 200 परिवारों को चिन्हित किया, जिनको कहीं किसी से कोई मदद नहीं मिलती। ग्रुप के अंकित चौबे एवं महेश कुमावत ने बताया कि बिना किसी शासन से मदद लिये व बिना किसी से डोनेशन लिए ग्रुप के सदस्यों द्वारा स्वयं के खर्च से १२ अप्रैल को 100 परिवारों के लिए 5 किलो आटा, 2 किलो आलू, 1 किलो दाल, 1 किलो चावल, आधा किलो तेल के बॉक्स बनाकर घर-घर जाकर वितरित किये। 100 अन्य परिवारों को कल वितरित किये जाएंगे। वितरण में 4 अलग-अलग टीम बना कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किया। इस कार्य में ग्रुप के हेमन्त जैन, रवि यादव, सोनू जैन, नीरज तिवारी, मोंटी निगम, यश तंवर, पप्पू ठाकुर, रोहित खत्री, गणेश पंवार, गोलू मल्ला, शैलू यादव, मुकेश दुबे, करन सांखला आदि सदस्य मौजूद थे।