40 ट्रेक्टर एक साथ कीटनाशक छिड़काव पर रवाना किए  
40 ट्रेक्टर एक साथ कीटनाशक छिड़काव पर रवाना किए   

 

उज्जैन: शहर को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु वैसे तो नगर निगम द्वारा निरंतर छिड़काव एवं फागिंग कार्य किया जा रहा है, किन्तु इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम कंट्रोल रूम आगर रोड से लगभग 40 से ज्यादा ट्रैक्टरों के माध्यम से शहर के विभिन्न मार्गों पर छिड़काव कार्य आरंभ किया गया।
     सांसद श्री अनिल फिरोजिया, महापौर श्रीमती मीना विजयजोनवाल, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इन स्प्रे वाहनों को रवाना किया। कृषि उपज मंडी के सहयोग से प्राप्त इन ट्रेक्टर वाहनों में नगर निगम द्वारा कीटनाशक दवा इत्यादि का उपयोग कर इनसे स्प्रे कार्य कराया जा रहा है।


जारी है जुर्माने की कार्यवाही

 

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार अवैध रूप से घूमने वाले एवं अवैध दुकान का संचालन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। दानी गेट पर अवैध दुकान संचालन पर राशि रूपये 2800/-, छोटा पुल सुनहरी घाट एक दुकान का सामान जप्त किया गया एवं राषि रूपये 2000/-, छत्री चैक पर अवैध रूप से बेकरी का सामान बेचते पाए जाने पर राषि रूपये 2000/- कुल राशि रूपये 6,800/- की चालानी कार्रवाई की गई, इसी प्रकार नगर निगम की जैकेट पहन कर फर्जी व्यक्तियों को पकड़ कर चालानी कार्यवही की गई। इस कार्यवाही में नोडल अधिकारी सुनिल जैन, गोपाल बोयज, स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ धीरज मैना, मुख्य स्वास्थ निरीक्षण पुरुषोत्तम दुबे और निरीक्षक अजय दावरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



संचालित हुए लोडर वाहन

 

शुक्रवार को राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन ढांचा भवन, अरविंद नगर, इंदिरानगर, ़ऋषि नगर, संजय नगर, इत्यादि आस पास के क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

पशु आहार

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले गाय कुत्ते इत्यादि मवेषियों को निगम कर्मचारियों द्वारा चारा टोस्ट इत्यादि खिलाया जा रहा है।