आज से शहर में सब्जी विक्रय पूर्णता प्रतिबंधित मंडी में भी नहीं होगी नीलामी पतंग उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया

उज्जैन: जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार आज 23 अप्रेल गुरूवार से शहर में सब्जी विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है, इस तारतम्य में सब्जी नीलामी स्थलों पर सब्जी नीलाम नहीं होगी तथा शहर में ठेले या किसी भी अन्य वाहन से किसी भी प्रकार सब्जी विक्रय नहीं होगा।
     इसी प्रकार नागरिकों के पतंग उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लंघन करने वाले नागरिकों के विरुद्ध अब और सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
    आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने इस तारतम्य में नगर निगम के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रशासन के निर्णय का पालन सुनिश्चित करावें और सतत निगाह रखें जहां कहीं उल्लंघन पाया जाए सख्त कार्यवाही करें।


आयुक्त ने सफाई कार्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लिखा पत्र

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिक्त्सिा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर लिखा है कि कोराना के विरूद्ध जमीनी सतह पर कार्य करने वाले 2275 सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराय जाना है। यह किस प्रकार हो सकेगा यह प्रोग्राम सुनिश्चित कर अवगत करावे ताकि उस अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया जा सके।

मास्क वितरण
वार्ड क्रमांक 52 में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मास्क का वितरण किया गया।

सफाई कर्मचारियों का स्वागत
रामघाट पंडा समिति द्वारा नदी घाट पर सफाई करने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला पहना, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।


बुधवार को भी जारी रही ठेले जप्ती की कार्यवाही

बुधवार को शहर में बिना अनुमति संचालीत हो रहे फल सब्जी के ठेलो के विरूद्ध नगर निगम की कार्यवाही निरंतर जारी है। जोन क्रमांक 1 से 8 ठेले जोन क्रमांक 5 से 4 ठेले एवं जोन क्रमांक 6 से 4 ठेले इस प्रकार कुल 16 ठेले बिना पास धारियों के जप्त किये गए।


बुधवार को संचालित हुए लोडर वाहन

बुधवार को राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन मक्सी रोड़, काला पत्थर, आनंद नगर, इंदिरा नगर, संजय नगर, भेरूगढ़, सुदामा नगर, विवेकानंद नगर, सिंधी काॅलोनी, ज्ञान टेकरी  गढ़कालिका, पिपनीनाका क्षेत्रों में तथा सब्जी हेतु निर्धारित लोडर वाहन महाकाल सिंधी काॅलोनी, काला पत्थर, वेदनगर, ग्यारसीनगर, ज्ञानटेकरी, शिवनगर, विवेकानन्द काॅलोनी, बिलोटीपुरा इत्यादि क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


सफाई एवं स्प्रे कार्य

       शहर के विभिन्न क्षेत्रों निकास चैराह, शिकारी गली, कमरीमार्ग, इंदिरानगर, शिवशक्ति नगर, गांधी नगर इत्यादि के आस पास के क्षैत्रो में बुधवार को नियमित सफाई कार्य के साथ ही कीटनाशक छिड़काव स्प्रे एवं फागिंग कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है।

पशु आहार
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।

जागरूकता प्रचार
शहर के विभिन्न क्षैत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है।


शहर के विभिन्न क्षैत्र में राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन मक्सी रोड़, काला पत्थर, आनंद नगर, इंदिरा नगर, संजय नगर, भेरूगढ़, सुदामा नगर, विवेकानंद नगर, सिंधी काॅलोनी, ज्ञान टेकरी  गढ़कालिका, पिपलीनाका क्षेत्रों में तथा सब्जी हेतु निर्धारित लोडर वाहन निर्धारित लोडर वाहन महाकाल सिंधी काॅलोनी, काला पत्थर, वेदनगर, ग्यारसीनगर, ज्ञानटेकरी, शिवनगर, विवेकानन्द काॅलोनी, बिलोटीपुरा इत्यादि आस-पास के क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

ऽ पशु आहार:

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


ऽ कन्टेनमेन्ट क्षेत्र व्यवस्था:

संक्रमित क्षेत्रों को कनात के द्वारा कवर कराया गया।
शहर के समस्त संक्रमित क्षेत्रों में कीट नाशक का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव कराया गया।

ऽ पानी टेस्टिंग:

शहर के विभिन्न क्षैत्रों में जाकर नगर निगम पीएचई अमला सप्लाई की जाने वाले पानी की जांच की, पानी में प्रर्याप्त मात्रा में क्लोरीन पाई गयी और पानी पीने योग्य है।


ऽ चालानी कार्यवाही

 

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों और मार्गों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही कर जुर्माना किया गया।

 

ऽ ठेले जप्त किये

शहर के विभिन्न क्षैत्रों में शाम 4 बजे बाद सब्जी विक्रय कर रहे अवैध ठेले वालो के ठेले पुलिस के सहयोग से जप्त किए गए। जोन क्रमांक 01, 05 एवं 06 से कुल 16 ठेले जप्त किये गये।

ऽ जागरूकता प्रचार:

शहर के विभिन्न क्षैत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है।