आयुक्त द्वारा पुलिस सेंटर का निरीक्षण,कंटेंट क्षेत्रों की व्यवस्थाएं देखीं, नए स्थानों पर टेंट लगवाए
आयुक्त द्वारा पुलिस सेंटर का निरीक्षण

उज्जैन:  आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर सेंटर में तैनात नगर निगम के सफाई अमले से चर्चा करते हुए वहां निगम द्वारा कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आपने चिकित्सकों से भी चर्चा कर सेंटर में रखे गए मरीजों की जानकारी प्राप्त की।  आपने कार्यरत कर्मचारियों को समझाइश दी गई कि सेंटर में कार्य करते समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षा उपायों को अपनाएं, पिपीई किट पहनकर ही कार्य करें, कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं।
आयुक्त ने कंटेंट क्षेत्रों की व्यवस्थाएं देखीं, नए स्थानों पर टेंट लगवाए


उज्जैन: आयुक्त ऋषि गर्ग द्वारा कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्र जानसपुरा, केडी गेट, पटनी बाजार क्षेत्र का अवलोकन करते हुए वहां कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संक्रमित क्षेत्र में डोर टू डोर छिड़काव कार्य निरंतर किया जाए,साथ ही क्षेत्र मे जो कैनोपी है वहां कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर किए गए कार्य की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। आपने गोपाल मंदिर एवं कोट मोहल्ला क्षेत्र में भी अपेक्षित टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

फागिंग एवं छिड़काव कार्य निरंतर जारी

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने छिड़काव और सफाई कार्य को भी अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। आयुक्त खुद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच कर कर्मचारियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
    आयुक्त के निर्देश पर कंटेनमेंट क्षेत्र जानसापुरा, अंबर काॅलोनी, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी,ग गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी,रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, विभिन्न शासकिय कार्यालयो, देवास गेट, नानाखेड़ा बस स्टेशन के साथ शहर में विभिन्न क्षेत्रों में छिड़काव कार्य कराया गया।
निगम ने सब्जी के ठेले जप्त किए


उज्जैन:  शहर में सब्जी विक्रय पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ स्थानों पर ठेले दिखाई देने पर नगर निगम अधिकारी गोपाल बोयत द्वारा कार्यवाही करते हुए भेरूनाला, पीपलीनाका इत्यादि क्षेत्रों से सब्जी के विभिन्न ठेले जप्त किए गए। नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे लाकडाउन का पालन करें अन्यथा निगम और सख्त कार्यवाही करेगा।
राशन हेतु संचालित हुए लोडर वाहन


मंगलवार को राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन पाण्ड्याखेड़ी, पंवासा, केसरबाग, शंकरपुर, विक्रम नगर, नागझिरी, गांधीनगर, मणिनगर, जयसिंह पुरा, माराजा ढाबे के पीछे इंदौर रोड़, प्रताप नगर इत्यादि आस पास के क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।
पशुओं को आहार देने का कार्य निरंतर जारी है


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार संचालित कार्यो में एक महत्वपूर्ण कार्य पशुओं को आहार देने का  कार्य निरंतर किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले गाय कुत्ते इत्यादि पशुओं को निगम कर्मचारियों द्वारा चारा टोस्ट इत्यादि खिलाया जा रहा है।
जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।

 

उज्जैन नगर पालिक निगम
नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्याे का संक्षिप्त विवरण
 दिनांक 29.04.2020 की स्थिति में

ऽ राशन विक्रय:
शहर के विभिन्न क्षैत्र में राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन पाण्ड्याखेड़ी, पंवासा, केसरबाग, शंकरपुर, विक्रम नगर, नागझिरी, गांधीनगर, मणिनगर, जयसिंह पुरा, माराजा ढाबे के पीछे इंदौर रोड़, प्रताप नगर इत्यादि आस-पास के क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।
ऽ पशु आहार:
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।
ऽ सेनेटाईजेशन:
 विभिन्न शासकिय भवनों, अस्पतालों, शहर के विभिन्न पुलिस थानो, के साथ साथ शहर के विभिन्न क्षैत्रों, में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव एवं फागिंग कार्य किया गया।
ऽ कन्टेनमेन्ट क्षेत्र व्यवस्था:
कंटेनमेंट क्षैत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी,ग गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली,  में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव एवं फागिंग कार्य कराया गया।

ऽ पानी टेस्टिंग:

शहर के विभिन्न क्षैत्रों में जाकर नगर निगम पीएचई अमला सप्लाई की जाने वाले पानी की जांच की, पानी में प्रर्याप्त मात्रा में क्लोरीन पाई गयी और पानी पीने योग्य है।


ऽ जागरूकता प्रचार:

शहर के विभिन्न क्षैत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है।