कोविड 19 पर अंकुश के लिए सवा तीन लाख से अधिक तथ्यपरक संदेश भेजे गए विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा
कोविड 19 पर अंकुश के लिए सवा तीन लाख से अधिक तथ्यपरक संदेश भेजे गए विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा

 

कोरोनावायरस की प्रभावी रोकथाम के लिए प्रदेश भर में जागरूकता अभियान निरन्तर

 

उज्जैन। कोरोनावायरस के संक्रमण से प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री लालजी टंडन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापक जागरूकता अभियान विगत ग्यारह दिनों से निरन्तर जारी है। उज्जैन संभाग में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत विक्रम परिक्षेत्र के सात जिलों के दो सौ से अधिक महाविद्यालयों, अध्ययनशालाओं एवं संस्थानों के माध्यम से शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों तक इस संक्रामक बीमारी की रोकथाम, बचाव और ऐतिहात के उपायों के लिए प्रामाणिक वेबसाइटों से ली गई तथ्यात्मक सूचनाएं पहुँचाई जा रही हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बालकृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन में इस अभियान के अंतर्गत विगत ग्यारह दिनों में विभिन्न माध्यमों से सवा तीन लाख से अधिक जागरूकता सन्देश प्रेषित किए गए हैं, इनमें एसएमएस द्वारा 157493, व्हाट्सएप द्वारा 163899 एवं ईमेल द्वारा प्रेषित 5969 सन्देश शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर 327361 सन्देश भेजे गए हैं। 

 

विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे कोरोनावायरस - कोविड 19 के सम्बन्ध में प्रामाणिक जानकारी, बचाव के प्रभावी तरीकों और आवश्यक दिशानिर्देशों के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित  आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें। आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए सभी लोग प्ले स्टोर पर जाएँ । एंड्रॉयड मोबाइल के लिए


आईओएस मोबाइल के लिए


 

सभी लोगों से अपील की गई है कि वे मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के माध्यम से कोविड 19 के संबंध में सूचना एवं प्रसार सम्बन्धी जानकारी लेकर प्रसारित करें।


 

इसी तारतम्य में सभी से आग्रह किया गया है कि निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध कोविड 19 से सम्बंधित  वस्तुपरक प्रचार प्रसार सामग्री  व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित करें :

 

मध्यप्रदेश शासन, स्वास्थ्य मंत्रालय :


भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय :


 विश्व स्वास्थ्य संगठन :


यूनिसेफ :




भारत का राष्ट्रीय पोर्टल 


 


सभी लोगों से आग्रह किया गया है कि सन्देश के साथ स्रोत बेवसाइट का उल्लेख अवश्य करें। इसी प्रकार व्हाट्सएप समूहों पर विक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट से कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव और जागरूकता के लिए जरूरी निर्देश का लिंक भी शेयर करें। http://vikramuniv.ac.in/?page_id=6152