म.प्र. जन अभियान परिषद के बीएसडब्ल्यू के छात्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किया गया सेनेटाइजर
उज्जैन। वैश्विक बीमारी कोरोना वाइरस जैसी भयानक बीमारी से पूरा विश्व संकट में आ गया है। प्रत्येक व्यक्ति इसे नियंत्रण में करने के लिये अपनी ओर से प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भी अपनी भूमिका निभा रहा है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित बीएसडब्ल्यू कोर्स के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सेवाकार्य किया जा रहा है। म.प्र. जन अभियान परिषद के उज्जैन के विकासखंड बड़नगर के ब्लॉक समन्वयक अरूण व्यास के निर्देशन में ग्राम उबराडिया में बीएसडब्ल्यू के छात्र मलखान सिंह के द्वारा स्वयं के खर्चे पर अपने ग्राम में सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया। इस कार्य में उनके मित्र विकास सिंह सोलंकी और राहुल सिंह सोलंकी का सहयोग भी उन्हें प्राप्त हुआ। इनके सेवाकार्यों को देखकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा इनकी प्रशंसा की गई। यह जानकारी गोपाल सोनी द्वारा दी गई।