थूकने पर किया 1000 जुर्माना प्रदेश का पहला प्रकरण

उज्जैन: मध्यप्रदेश शासन द्वारा सार्वजानिक स्थल पर थूकने वाले व्यक्ति पर रू.1000 का जुर्माना किए जाने की कार्रवाई करने के संबंध में आदेश जारी हुए हैं। इस क्रम में आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने निगम अमले को तैनात कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को फल मंडी क्षेत्र में एक ड्राइवर सुनील को थूकते पाए जाने पर नगर निगम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए  रू.1000 का जुर्माना किया गया। यह कार्रवाई सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पुरुषोत्तम दुबे द्वारा की गई।
उललेखनीय होगा कि शासन आदेश जारी होने के पश्चात यह प्रदेश का पहला प्रकरण हैं जिसमें जुर्माना किया गया।


आयुक्त ने किया संक्रमित क्षेत्रों का निरीक्षण

उज्जैन: नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने शहर के विभिन्न संक्रमित कंटेनमेंट क्षेत्रों बेगम बाग कॉलोनी, जानसापुरा, गांधीनगर, मोहन नगर, भार्गव मार्ग सब्जी मंडी, इत्यादि क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए कंटेंटमेंट क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए आयुक्त ने नगर निगम के अमले को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें।


राजस्थान के मजदूरों को आयुक्त ने बसों से रवाना किया

उज्जैन: नगर निगम आयुक्त ऋषि गर्ग के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में उज्जैन जिले में ठहरे हुए राजस्थान के मजदूर वर्ग एवं यात्रीगण की प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलेवार सूची तैयार करवाई गई। कुल 13 जिलों के 37 नागरिकों को सूचीबद्ध करके उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई। इन मजदूरों को इनके गृह जिले पहुंचाने हेतु नगर निगम द्वारा 3 बसों के माध्यम से व्यवस्था की गई तथा आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने खुद उपस्थित रह कर आवश्यक सामग्री प्रदान करते हुए सभी यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से रवाना किया।


आयुक्त ने किया छिड़काव कार्य का खुद मार्गदर्शन

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करने के सिलसिले में निरंतर प्रयासरत हैं आयुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर कंटेंटमेंट क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्वास्थ्य अमले, सफाई कर्मचारी और सैनिटाइजेशन छिड़काव कार्य में लगे कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संपर्क किया और छिड़काव कार्य के समय उपस्थित रहकर कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।


अम्बर कॉलोनी कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त घोषित

उज्जैन: शहर के कंटेंटमेंट क्षेत्रों में सम्मिलित अम्बर कॉलोनी क्षेत्र को हालात बेहतर होने के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा समीक्षा उपरांत कंटेंटमेंट क्षेत्र से मुक्त घोषित किया गया।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अंबर कॉलोनी पहुंचकर वहां से कंटेंटमेंट के बैनर एवं  कनात इत्यादि हटवा कर सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि अब अंबर कालोनी कंटेंटमेंट क्षेत्र नहीं रहेगा। किंतु क्षेत्र में लॉक डाउन यथावत रहेगा। नागरिकों को लॉक डाउन के नियमों का पालन अनिवार्य होगा।


राशन हेतु संचालित हुए लोडर वाहन

मंगलवार को राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन ज्ञान टेकरी, विक्रम नगर, सेठी नगर, शंकरपुर, गढ़कालिका, पटेल नगर, बोरा बाखल, नानाखेड़ा, वेद नगर, महाकाल वाणीज्य केन्द्र, हाटकेश्वरधाम, बुधवारीया, जयसिंहपुरा, सार्थक नगर, एकता नगर, काजीपुरा, अंकपातमार्ग, पाण्ड्याखेड़ी, वीडी मार्केट इत्यादि आस पास के क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


पशुओं को आहार देने का कार्य निरंतर जारी है

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार संचालित कार्यो में एक महत्वपूर्ण कार्य पशुओं को आहार देने का  कार्य निरंतर किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले गाय कुत्ते इत्यादि पशुओं को निगम कर्मचारियों द्वारा चारा टोस्ट इत्यादि खिलाया जा रहा है।

जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।

 

उज्जैन नगर पालिक निगम
नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्याे का संक्षिप्त विवरण
 दिनांक 28.04.2020 की स्थिति मेंऽ राशन विक्रय:

शहर के विभिन्न क्षैत्र में राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन ज्ञान टेकरी, विक्रम नगर, सेठी नगर, शंकरपुर, गढ़कालिका, पटेल नगर, बोरा बाखल, नानाखेड़ा, वेद नगर, महाकाल वाणीज्य केन्द्र, हाटकेश्वरधाम, बुधवारीया, जयसिंहपुरा, सार्थक नगर, एकता नगर, काजीपुरा, अंकपातमार्ग, पाण्ड्याखेड़ी, वीडी मार्केट इत्यादि आस-पास के क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

ऽ पशु आहार:
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।
ऽ सेनेटाईजेशन:


विभिन्न शासकिय भवनों, अस्पतालों, शहर के विभिन्न पुलिस थानो, के साथ साथ शहर के विभिन्न क्षैत्रों, में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य किया गया।

ऽ कन्टेनमेन्ट क्षेत्र व्यवस्था:
कंटेनमेंट क्षैत्र जानसापुरा, अंबर काॅलोनी, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी,ग गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी,रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव कराया गया।
ऽ पानी टेस्टिंग:
शहर के विभिन्न क्षैत्रों में जाकर नगर निगम पीएचई अमला सप्लाई की जाने वाले पानी की जांच की, पानी में प्रर्याप्त मात्रा में क्लोरीन पाई गयी और पानी पीने योग्य है।


ऽ जागरूकता प्रचार:

शहर के विभिन्न क्षैत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है।