आयुक्त द्वारा संक्रमित क्षेत्रों का निरीक्षण कर निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
आयुक्त द्वारा संक्रमित क्षेत्रों का निरीक्षण कर निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

उज्जैन: नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा निरंतर शहर के संक्रमित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, आयुक्त द्वारा निरीक्षण से पूर्व ग्राण्ड होटल पर पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए निर्देशित किया की सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त पेयजल शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए, साथ ही शहर के जलापूर्ति केंद्र गंभीर डेम के वाटर लेवल की स्थिति की जानकारी लेते हुए शहर के हैंडपंपों का संधारण कार्य करने एवं कंटेनमेंट क्षेत्र की पेयजल समस्या का तत्काल समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा शहरवासियों की सुविधा के लिए प्रारंभ की गई डोर टू डोर सब्जी विक्रय व्यवस्था का आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा निरीक्षण कर सब्जी विक्रेता से सब्जी विक्रय की जानकारी लेते हुए क्षेत्र के रहवासियों से सब्जी विक्रय व्यवस्था का फीडबैक लिया गया। रहवासियों द्वारा सकारात्मक फीडबैक देते हुए नगर निगम की इस व्यवस्था से खुश नजर आए, इसके साथ ही आयुक्त द्वारा रहवासियों को डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान करने की अपील की गई।
   आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा संक्रमित क्षेत्र अंबर कॉलोनी, चिंतामन रोड स्थित सांदीपनि गुरुकुल आश्रम, पटनी बाजार, केडी गेट क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को विशेष सफाई एवं छिड़काव कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
   निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक उपस्थित रहे।


महापौर द्वारा नगर निगम के विभागों का निरीक्षण कर सुरक्षा के साथ कार्य करने हेतु समझाइश दी गई

उज्जैन: नगर निगम अमला लाक डाउन के दौरान भी शहर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, शासन के निर्देशानुसार निगम कार्यालय 50ः अपेक्षित कर्मचारियों के साथ कार्यालय में अपने कार्य को संपादित कर रहे हैं, इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम में कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, कार्यालय में कार्य संपादित करते समय मास्क एवं गलब्स पहनकर सावधानी रखने, प्रत्येक कार्यालय में सैनिटाइजर रखने, नगर निगम के शौचालयों में हाथ धोने के लिए साबुन रखने, नगर निगम के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर मशीन लगाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान लेखा विभाग, स्थापना शाखा, जनसंपर्क विभाग, जन्म मृत्यु शाखा, शिल्पज्ञ विभाग, स्टोर विभाग एनयूएलएम विभाग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक उपायुक्त श्री भविष्य खोबरागडे श्री योगेंद्र पटेल उपस्थित रहे।


जनसंपर्क जैसा हो निगम का हर विभाग:  महापौर

उज्जैन: नगर निगम जनसंपर्क विभाग को देखकर बहुत खुशी हुई, यहां साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य दिखाई देता है। पी.आर.ओ. द्वारा विभाग को जिस तरह सुसज्जित, स्वच्छ और व्यवस्थित रखा गया है वह प्रशंसनीय है। निगम के प्रत्येक विभाग को इससे प्रेरणा लेकर ऐसा ही किया जाना चाहिए।
      यह बात महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल ने नगर निगम के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए उस समय कही जब आप जनसंपर्क विभाग पहुंची। आपने जनसंपर्क विभाग को देखकर, यहां की व्यवस्था, स्वच्छता और दीवारों पर लगे विभिन्न फ्लेक्स संदेश इत्यादि देखकर न केवल प्रसन्नता व्यक्त की बल्कि पी.आर.ओ. निज़ामी की प्रशंसा करते हुए इनके कार्यों को उल्लेखनीय बताया। महापौर ने कहा जैसी निज़ामी जी की सोच है वैसा उनका विभाग है। विभागीय लिपिक श्री दिलीप दवे और श्री दिनेश तिवारी ने महापौर जी को बताया कि निजामी जी एक कुशल और समर्पित ऐसे अधिकारी हैं जो अधिकांश कार्य खुद करते रहते हैं विभाग के कर्मचारियों को कभी कष्ट नहीं देते। यह सब कुछ खुद उनके द्वारा अपनी मर्जी से कराया गया है।


पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए आंतकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई गई

उज्जैन: नगर निगम परिषद हाल में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आंतकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलवाई गई।
 इस दौरान अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक उपस्थित रहे।


ऑन लाइन संपत्ति कर जमा करने का सिलसिला जारी है

उज्जैन: गुरुवार को जोन 5 वार्ड 38 में बकाया सूची अंतर्गत राव निहाल करण को तकाजा करने पर संपत्तिकर राशि रूपये 242417/- दो लाख बयालीस हजार चार सो सत्रह का ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त हुआ।
करदाता ऑनलाइन व्यवस्था के अंतर्गत ई-नगर पालिका मोबाईल एप डाउनलोड कर या ई-नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से कर जमा कर सकते है
https://www.mpenagarpalika.gov.in:8005/sap/bc/webdynpro/sap/zpt_clogin?sapclient=500&sap-language=EN# ,  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpenagarpalika.citçenapp
आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने आम भवन एवं भूमि स्वामियों से अपील की है कि वे नगर निगम द्वारा दी जा रही विशेष छूट का लाभ प्राप्त करें और ऑनलाइन संपत्ति कर एवं जलकर जमा कराएं। आॅनलाईन पद्धति के माध्यम से संपत्तिकर जमा करवाये जाने के लिए संपत्तिकरदाताओं को संपत्तिकर जमा करने मे आ रही समस्याओं के निराकरण के लिये दूरभाष  0734-2535235 पर सम्पर्क कर सकते है।
आयुक्त द्वारा आदेशित छूट की अवधि एवं रिबेट दर निम्नानुसार है जिसका लाभ करदाता प्राप्त कर सकते हैं -
1. वित्तीय वर्ष 2020-21 के अग्रिम जमा किये जाने पर 31 जूलाई 2020 तक 6%


2. वित्तीय वर्ष 2020-21 के अग्रिम जमा किये जाने पर 01 से 31 अगस्त 2020 तक 5%

3. वित्तीय वर्ष 2020-21 के अग्रिम जमा किये जाने पर 01 से 30 सितम्बर 2020 तक4%

 

निरंतर जारी है सफाई एवं सेनेटाईजेशन कार्य

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कंटेनमेंट क्षेत्रों के साथ संपूर्ण शहर में नगर निगम द्वारा बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से सोडियाम हाइपोक्लोराई छिड़काव कार्य के साथ ही नियमित सफाई कार्य एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य भी किया जा रहा है।
 


पशुओ को आहार देने का कार्य निरंतर जारी

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार संचालित कार्यो में एक महत्वपूर्ण कार्य पशुओं को आहार देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले गाय, कुत्ते इत्यादि पशुओं को निगम कर्मचारियों द्वारा चारा टोस्ट इत्यादि खिलाया जा रहा है।


निरन्तर जारी है जनजागरण हेतु प्रचार कार्य

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।