आयुक्त के निर्देश पर शुरू हुए बंद निर्माण कार्य
आयुक्त के निर्देश पर शुरू हुए बंद निर्माण कार्य

उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने मंगलवार को निगम अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ले कर बंद निर्माण कार्यों को तत्काल आरंभ किए जाने के निर्देश दिए थे। आयुक्त के निर्देश के पालन में बुधवार से नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य आरंभ कर दिए गए हैं।
       बुधवार को जोन क्रमांक 1 अन्तर्गत  वार्ड क्रमांक 12 मुल्लापुरा, वार्ड क्रमांक 02 महाविर नगर, जोन क्रमांक 04 अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 45 संत नगर एवं शिवाजी पार्क क्षेत्र में नाली निर्माण के अतिरिक्त माधवनगर अस्पताल में निर्माण कार्य, जोन क्रमांक 05 अन्तर्गत वार्ड 40 पंवासा में व्यायामशाला फिनिशिंग कार्य, जोन क्रमांक 06 वार्ड क्रमांक 45 शांति नगर में नाला निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया ।
    आयुक्त श्री ने पुनः निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु आरंभ होने से पूर्व आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता में ले कर पूर्ण कराएं


शहर में विभिन्न स्थलों पर नाला सफाई कार्य जारी है

उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार शहर में नाला सफाई कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर में बड़े एवं छोटे नालो का सफाई कार्य निरंतर कराया जा रहा है, यह प्रयास किए जा रहे हैं कि वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के समस्त नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कराया जा सके इसी तारतम्य में बुधवार को कृषि उपज मण्डी, फल मण्डी स्थित नालो का सफाई कार्य पोकलेन के माध्यम से किया गया।


सफाई एवं सेनेटाईजेशन कार्य निरंतर जारी है

उज्जैन: नगर निगम द्वारा संपूर्ण शहर में विशेषकर संक्रमित क्षेत्रों में सफाई एवं सेनेटाईजेशन कार्य निरंतर कराया जा रहा है। बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराईड का छिडकाव नियमित कराया जा रहा है साथ की डोर टू डोर कचरा कलेक्षन एवं सफाई कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।
 
पशुओ को आहार देने का कार्य निरंतर जारी


उज्जैन: नगर निगम द्वारा अपने संचालित कार्यो में एक महत्वपूर्ण कार्य पशुओं को आहार देने का निरंतर किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले गाय, कुत्ते इत्यादि पशुओं को निगम कर्मचारियों द्वारा चारा टोस्ट इत्यादि खिलाया जा रहा है।


निरन्तर जारी है जनजागरण हेतु प्रचार कार्य 

उज्जैन: कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।