आयुक्त के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में हो रहा है भोजन वितरण कार्य
आयुक्त के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में हो रहा है भोजन वितरण कार्य

उज्जैन: शहर में प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को जो भोजन वितरण कार्य किया जा रहा है उसका नियंत्रण नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों को सुपुर्द किया गया है। आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार यह कार्य निगम अमले के नियंत्रण में बेहतर तरीके से संचालित हो रहा है। आयुक्त श्री ऋषि गर्ग खुद इस पर नजर रखे हुए हैं और निगम अमले का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
    मंगलवार को भी शहर की विभिन्न गरीब बस्तियों और शहर के आंतरिक एवं बाहरी भाग में रहने वाले मजदूरों और गरीब लोगों को भोजन वितरण कार्य किया गया। वार्ड 37 माधव क्लब के पीछे झुग्गी झोपड़ी, धन्नालाल की चाल, एमआर-2 रोड़ अर्जुन नगर झुग्गी झोपड़ी बस्ती, रामघाट किनारे, कार्तिक मेला क्षेत्र बड़नगर रोड़, वार्ड 10 एवं 11 के क्षेत्र, मोहनपुरा नाका, वार्ड 44 श्रमिक सराय, शंकराचार्य चैराहा, जूना सोमवारीया, वीरदुर्गादास मार्ग कच्चा नाला बस्ती, इत्यादि सहित शहर के विभिन्न गरीब बस्तियों में भोजन वितरण किया गया।


निरंतर जारी है जुर्माने की कार्यवाही

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार अनावश्य रूप से घूमने वाले एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को लाकडाउन का उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से घूमने, मास्क नही पहने एवं मोहन नगर क्षेत्र में फ्रुट व्यवसायी पर उल्लंघन करने पर राशि रूपये 2000/- की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में स्वास्थ्य अधिकारी धीरज मैना, मुख्य स्वास्थ निरीक्षण पुरुषोत्तम दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


जारी है सफाई एवं स्प्रे कार्य

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते कंटेनमेंट क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य संपन्न किया जा रहा है।
      आर्डी गार्डी मेडिकल काॅलेज, सिविल हास्पिटल, जिल चिकित्सालय माधव नगर, पुलिस टेªनिंग स्कूल, विभिन्न शासकिय भवनों, कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, नयापुरा इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य के साथ ही नियमित साफ-सफाई कार्य किया गया।


राशन हेतु संचालित हुए लोडर वाहन

राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन कोलूखेड़ी, सुदामा नगर, पाण्ड्याखेड़ी, पंवासा, मनछामन काॅलोनी, सिंधी काॅलोनी, शास्त्री नगर इत्यादि आस पास के क्षेत्रों के साथ ही सभी 6 झोनो  में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


पशु आहार

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।