आयुक्त ने ग्लोबल पर किया 20 हजार जुर्माना
आयुक्त ने ग्लोबल पर किया 20 हजार जुर्माना

उज्जैन: दो दिन पूर्व आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने ग्लोबल के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान शहर की कचरा कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर करने हेतु निर्देशित किया था। इसके पश्चात आज आयुक्त ने शहर के विभिन्न भागों में विशेषकर संक्रमित क्षेत्रों में पहुंचकर कचरा वाहन आने के संबंध और कचरा कलेक्शन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नागरिकों से चर्चा में जो शिकायतें प्राप्त हुई, उनके आधार पर आयुक्त ने ग्लोबल कंपनी पर रु 20,000 का जुर्माना करते हुए उन्हें सचेत किया कि यदि अब भी उनके द्वारा कचरा कलेक्शन व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है तो और अधिक सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अन्य निर्देश
          निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्यक्ष रूप से कचरा कलेक्शन व्यवस्था एवं शहर की सफाई व्यवस्था तथा सैनिटाइजेशन इत्यादि कार्यों पर अपने अपने कार्य क्षेत्र में प्रत्यक्ष नजर रखें और जहां जो भी कमी पाई जाती है उसे दूर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। कचरा कलेक्शन वाहन अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में निर्धारित समय पर पहुंचना चाहिए, साथ ही सफाई व्यवस्था के संबंध में जो वार्ड वार कार्यक्रम निर्धारित है उस अनुसार सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। विशेष कार्यों में सैनिटाइजेशन को प्राथमिकता में रखें और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए निर्देश अनुसार छिड़काव कार्य निरंतर जारी रखा जाए।


आयुक्त ने किया दौलतगंज क्षेत्र का निरीक्षण

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने निरीक्षण के दौरान दौलतगंज क्षेत्र जा कर किराना संबंधी व्यवस्थाएं देखीं और व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें निर्धारित नियमों का पालन करते हुए कार्य करने की हिदायत दी।

 


महापौर ने भोजन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया

उज्जैन: कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के अंतर्गत बेघर, बेसहारा व अत्यंत गरीब व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन पैकेट उपलब्ध कराए जाने हेतु नगर निगम द्वारा वितरण संस्थाओं के साथ नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा भोजन वितरण का कार्य संपन्न किया जा रहा है, इसी क्रम में महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा बुधवार को बेगम बाग क्षेत्र, हरिफाटक, इंदौर गेट, तीनबत्ती आदि स्थलों का निरीक्षण करते हुए भोजन वितरण के कार्य में लगे कर्मचारियों को समझाइश देते हुए कहा कि भोजन वितरण करते समय जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाना ही नगर निगम का मुख्य उद्देश्य है। कोई भी इस भोजन वितरण व्यवस्था से वंचित ना रहे, सभी कर्मचारियों को जोन वार नोडल नियुक्त किया गया हैं, साथ ही जो भोजन व्यवस्था वितरण की इस समय चल रही है उसे और बेहतर कर सकें इसलिए आप सभी को नियुक्त किया गया है।
निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी श्री अरुण जैन, मनोज राजानी एवं पी.सी. यादव उपस्थित रहे।


बुधवार को भी भोजन वितरण कार्य जारी

उज्जैन: शहर में प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को जो भोजन वितरण कार्य किया जा रहा है उसका नियंत्रण नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों को सुपुर्द किया गया है।    बुधवार को भी शहर की विभिन्न गरीब बस्तियों और शहर के आंतरिक एवं बाहरी भाग में रहने वाले मजदूरों और गरीब लोगों को भोजन वितरण कार्य किया गया। हीरामिल की चाल, धन्नालाल की चाल, माधव क्लब के पीछे झुग्गी बस्ती, महाकाल सिंधी काॅलोनी, अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती, वार्ड क्रमांक 37, 42, महाकाल, हरसिद्धी, नृसिंह घाट क्षेत्र, विभिन्न कंटेंनमेंट क्षेत्रों के गरीब लोग इत्यादि सहित सम्पूर्ण शहर के विभिन्न गरीब बस्तियों में भोजन पैकेट वितरण किया गया।


राशन हेतु संचालित हुए लोडर वाहन

राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन रामीनगर, अल्कापुरी, सेठी नगर, कार्तिक चैक, जयसिंहपुरा, पण्ड्याखेड़ी, चकोर पार्क, आर्डी गार्डी, महावीर नगर, जूना सोमवारीया, शिव नगर, सुरासा, इत्यादि आस पास के क्षेत्रों के साथ ही सभी 6 झोनो में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


निरंतर जारी है सफाई एवं स्प्रे कार्य

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते कंटेनमेंट क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य संपन्न किया जा रहा है।
      कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, नयापुरा इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य के साथ ही नियमित साफ-सफाई कार्य किया गया।


जारी है जुर्माने की कार्यवाही

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार अनावश्य रूप से घूमने वाले एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को लाकडाउन का उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से घूमने, मास्क नही पहने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में स्वास्थ्य अधिकारी धीरज मैना, मुख्य स्वास्थ निरीक्षण पुरुषोत्तम दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पशु आहार
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।