बच्चों को दे रहे हैं व्हालीबॉल का ऑनलाइन प्रशिक्षण

बच्चों को दे रहे हैं व्हालीबॉल का ऑनलाइन प्रशिक्षण
उज्जैन। लॉकडाउन के कारण देशभर में लोग अपने घरों में ही हैं। इस समय कई बच्चों की स्कूल की परीक्षाएँ समाप्त होने पर छुट्टियों का दौर चल रहा है और लॉकडाउन के कारण बच्चे बाहर छुट्टिया बिताने भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में घरों में ही विभिन्न गतिविधियों के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इसी प्रकार बच्चों को व्हालीबॉल प्रशिक्षक पूजा राठौर भी ऑनलाइन ही व्हालीबॉल का प्रशिक्षण दे रही हैं। पूजा राठौर खिलाड़ियों को ऑनलाइन व्हालीबॉल के कौशल सिखा रही हैं। उनके खिलाड़ी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोच राठौर ने बताया कि सुबह-शाम वे खिलाड़ियों को इस खेल में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर अभ्यास कराती हैं। खिलाड़ियों को फिटनेस बनाए रखने के लिए विभिन्न व्यायाम के साथ ऑनलाइन ही व्हाट्सएप व इंटरनेट के माध्यम से कम्प्यूटर पर ही मार्गदर्शन करती हैं। इस अकादमी के अध्यक्ष वीनू कुशवाह भी इस कार्य में पूर्ण रूप से योगदान कर रहे हैं।