भाजपा पार्षद हाजी मुजफ्फर हुसैन को खिराजे अकीदत पेश
भाजपा पार्षद हाजी मुजफ्फर हुसैन को खिराजे अकीदत पेश

उज्जैन। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा पार्षद हाजी मुजफ्फर हुसैन के लगातार गरीबों की सेवा में लगे होने के कारण कोरोना से संक्रमित होने के कारण ३ मई को निधन हो गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से माँग की है कि भाजपा पार्षद को शहीद का दर्जा दिया जाए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी सलीम अहमद ने बताया कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, जब्बर शेख, फैजान खान, शेर अली, रजा अली सिद्दिकी, डॉ. निजाम हाशमी, डॉ. अकील खान, फिरोज मंसूरी, अल्ताफ मेव, अनिस खान, रफीक शेख, वाजिद खान आदि ने मोबाइल फोन पर खिराजे अकीदत पेश कर घर वालों को सब्र की दुआ की।