कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राशन की घर पहुंच सुविधा पर बैठक ली, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राशन की घर पहुंच सुविधा पर बैठक ली, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

 

उज्जैन: कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आयुक्त श्री ऋषि गर्ग की उपस्थिति में नगर निगम अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेे कर लाक डाउन के दौरान आम नागरिकों को घर पहुंच सेवा के माध्यम से राशन की उपलब्धता पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देशित किया कि नगर निगम वार्ड वार दुकानों की सूची बनाए, सूची का परीक्षण सत्यापन करने के उपरांत वार्ड वार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। नोडल अधिकारी राशन की घर पहुंच सेवा का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करें और अपने क्षेत्र में राशन की व्यवस्था और उपलब्धता पर नियंत्रण रखेंगे। निर्धारित नियमों के दायरे में रिटेलर्स को डोर टू डोर राशन उपलब्ध कराने की अनुमति जारी की जाए, और इन्हे बाकायदा पास भी जारी किए जाएं।
       कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देशित किया कि इस नई व्यवस्था को लागू कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी किराना दुकान से कोई भी व्यवसाई अब राशन नहीं बेचेगा। यदि इस नियम का उलंघन हुआ तो किराना दुकान सील कर दी जाएगी।  आपने शहर के कंटेनमेंट क्षेत्रों में भी राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इसका बाकायदा प्रोफार्मा तैयार करें और उपलब्ध कराई जाने वाली किराना सामान की सूची भी तैयार करें।  
  बैठक में अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक, श्री पवन कुमार चैहान, उपायुक्त श्री सुनील शाह, श्री भविष्य खोब्रागड़े, श्री योगेंद्र पटेल, श्री संजेश गुप्ता, अधीक्षण यंत्री धर्मेंद्र वर्मा समस्त जोनल अधिकारी, वार्ड के नोडल अधिकारी एवं किराना व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


निरंतर जारी है आयुक्त का निरीक्षण

 

उज्जैन: नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग नगर निगम द्वारा संपूर्ण शहर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरंतर स्थल निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा ग्राण्ड होटल पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि शहर में कंटेनमेंट क्षेत्रों में छिड़काव कार्य निरंतर किया जाए, साथ ही नॉन कंटेनमेंट क्षेत्रों में जो छिड़काव कार्य किया जा रहा है उसे तेजी के साथ किया जाए।
  आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा दानी गेट क्षेत्र, कार्तिक चैक, कमरी मार्ग, भार्गव मार्ग, निकास चैराहा के संक्रमित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निरंतर छिड़काव कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
 आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों से चर्चा करते हुए कंटेनमेंट क्षेत्र की जानकारी ली गई, साथ ही आयुक्त द्वारा डॉक्टरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से जल्द ही हम इस समस्या से बाहर आएंगे, आप सभी बहुत अच्छा कार्य कर रहे है।


निरंतर जारी है सफाई एवं स्प्रे कार्य

 

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते कंटेंटमेंट क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य संपन्न किया जा रहा है।
बुधवार को आर्डी गार्डी मेडिकल काॅलेज, सिविल हास्पिटल, जिल चिकित्सालय माधव नगर, विभिन्न शासकिय भवनों, कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन,  इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य किया गया।


निरंतर जारी है जुर्माने की कार्यवाही

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार अनावश्य रूप से घूमने वाले एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को झोन क्रमांक 02 में सब्जी बेचने वालं एवं लोडिंग आॅटो में चुना बेचने वाले पर राशि रूपये 7000/- की चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में स्वास्थ्य अधिकारी धीरज मैना, मुख्य स्वास्थ निरीक्षण पुरुषोत्तम दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


जारी है नालों की सफाई

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार जारी नाला सफाई अभियान के अंतर्गत बुधवाहर को झोन क्रमांक 4 वार्ड क्रमांक 44 देवास रोड स्थित अभिनंदन गार्डन के पास के नाले का सफाई कार्य किया गया। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।


राशन हेतु संचालित हुए लोडर वाहन

राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन शिव शक्ति नगर, बैंकुण्ठ धाम, मुल्लापुरा, गोनसा दरवाजा, नागझिरी, मालनवासा, तिरूपति धाम, ढांचाभवन, महानंदा नगर, क्षीरसागर, बहादुरगंज, मालीपुरा इत्यादि आस पास के क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

पशु आहार

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।


जनसंपर्क अधिकारी
नगर पालिक निगम उज्जैन



उज्जैन नगर पालिक निगम

नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्याे का संक्षिप्त विवरण
आज दिनांक 06.05.2020 की स्थिति में


ऽ राशन विक्रय:


राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन शिव शक्ति नगर, बैंकुण्ठ धाम, मुल्लापुरा, गोनसा दरवाजा, नागझिरी, मालनवासा, तिरूपति धाम, ढांचाभवन, महानंदा नगर, क्षीरसागर, बहादुरगंज, मालीपुरा के आस पास के क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

 

ऽ पशु आहार:

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।

ऽ सेनेटाईजेषन:
 
इंजिनियरिंग काॅलेज आइसोलेषन सेंटर, विभिन्न शासकिय भवनों, अस्पतालों, शहर के विभिन्न पुलिस थानो, के साथ साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों, में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कार्य किया गया।

ऽ कन्टेनमेन्ट क्षेत्र व्यवस्था:

कंटेनमेंट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ांचा भवन इत्यादि में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव, फागिंग कार्य कराया गया।

ऽ जुर्माना:

जोन क्रमांक 02 में सब्जी बेचने पर एवं लाकडाउन का उल्लंघन कर अनावष्यक घूमने वालो पर राष्ेिा रूपये 7000/- का जुर्माना किया गया।

ऽ जागरूकता प्रचार:

शहर के विभिन्न क्षैत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है।