मदर्स-डे पर होगी ऑनलाईन प्रतियोगिता 'वात्सल्य


उज्जैन। भरत भूमि नाट्य संस्कृति संस्थान उज्जैन द्वारा 10 मई को मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाईन कार्यक्रम 'वात्सल्यÓ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे, माँ एवं बड़े भी भाग ले सकते हैं। संस्था उपाध्यक्ष अंकित जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक संस्था अध्यक्ष जितेंद्र वाडिया हैं। कोविड-19 के चलते ये कार्यक्रम पूरी तरह से ऑनलाईन किया जा रहा है और नि:शुल्क है। इसमें तीन श्रेणियाँ रखी गई है, जिसमें कविता, संवाद एवं लोरी (लोरी फिल्मी धुन नहीं हो पारंपरिक हो) है। कविता पाठ के लिये बच्चों की उम्र 5 से 15 वर्ष रखी गई है। संवाद लोरी के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है। आप इन्हें वीडियो बनाकर दिए गए नम्बर 8989896436, 7415169676 पर भेज सकते हैं। प्रविष्ठियाँ भेजने की अंतिम तिथि 7 मई रखी गई है। संस्था के पदाधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि इस दिन कार्यक्रम की शुरुआत में गीत-संगीत से होगी, जिसमें शहर के नीलेश मनोहर एवं दीर्घा मनोहर अपने गीत गाएंगे। साथ ही विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों का उद्बोधन भी रखा जाएगा, जिसमें शहर के कला साहित्य से जुड़े विद्वान इंदौर से डॉ. राजीव शुक्ला (श्री वैष्णव विद्या पीठ विश्वविद्यालय इंदौर) उज्जैन से, शैलेन्द्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके), सुदर्शन अयाचित होंगे। संस्था सचिव हरदीप दायले, सदस्य शुभम सारवान, उमेश गोंदिया, अभिषेक सोलंकी, समर्थ भावसार, पूजा अंकित जोशी, अश्विनी वाडिया, सुरेखा दायले आदि ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील की है।