निरंतर जारी है आयुक्त का निरीक्षण
निरंतर जारी है आयुक्त का निरीक्षण

उज्जैन: नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग नगर निगम द्वारा संपूर्ण शहर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरंतर स्थल निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा ग्रांड होटल पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि शहर में कंटेनमेंट क्षेत्रों में छिड़काव कार्य निरंतर किया जाए, साथ ही नॉन कंटेनमेंट क्षेत्रों में जो छिड़काव कार्य किया जा रहा है उसे तेजी के साथ किया जाए।
  आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा दानी गेट क्षेत्र, कार्तिक चैक, कमरी मार्ग, भार्गव मार्ग, निकास चैराहा के संक्रमित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निरंतर छिड़काव कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
 आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों से चर्चा करते हुए कंटेनमेंट क्षेत्र की जानकारी ली गई, साथ ही आयुक्त द्वारा डॉक्टरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से जल्द ही हम इस समस्या से बाहर आएंगे, आप सभी बहुत अच्छा कार्य कर रहे है।

किराना आपूर्ति फॉर्म उपलब्ध कराएगा नगर निगम

उज्जैन: नगर निगम आयुक्त ऋषि गर्ग की पहल पर शहर के नागरिकों को किराना आपूर्ति फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत नगर निगम की सहयोगी संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एवं ओम साईं विजन के कर्मचारियों के माध्यम से डोर टू डोर रहवासीयो के घर पर जा कर उन्हे राशन खरीदने के फॉर्म वितरण किए जाएंगे, साथ ही रहवासियों को समझाइश दी जाएगी की अनावश्यक घर से बाहर ना निकले।

निरंतर जारी है सफाई एवं स्प्रे कार्य

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते कंटेंटमेंट क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य संपन्न किया जा रहा है।
    बुधवार को आर्डी गार्डी मेडिकल काॅलेज, सिविल हास्पिटल, जिल चिकित्सालय माधव नगर, विभिन्न शासकिय भवनों, कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन,  इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य किया गया।


निरंतर जारी है जुर्माने की कार्यवाही

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार अनावश्य रूप से घूमने वाले एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को झोन क्रमांक 02 में सब्जी बेचने वालं एवं लोडिंग आॅटो में चुना बेचने वाले पर राशि रूपये 7000/- की चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में स्वास्थ्य अधिकारी धीरज मैना, मुख्य स्वास्थ निरीक्षण पुरुषोत्तम दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जारी है नालों की सफाई

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार जारी नाला सफाई अभियान के अंतर्गत बुधवाहर को झोन क्रमांक 4 वार्ड क्रमांक 44 देवास रोड स्थित अभिनंदन गार्डन के पास के नाले का सफाई कार्य किया गया। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।


राशन हेतु संचालित हुए लोडर वाहन

राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन शिव शक्ति नगर, बैंकुण्ठ धाम, मुल्लापुरा, गोनसा दरवाजा, नागझिरी, मालनवासा, तिरूपति धाम, ढांचाभवन, महानंदा नगर, क्षीरसागर, बहादुरगंज, मालीपुरा इत्यादि आस पास के क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


पशु आहार

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।