<no title>

महापौर एवं आयुक्त द्वारा आगामी निगम कार्यो की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की गई
उज्जैन: शुक्रवार को ग्रांडहोटल पर महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल एवं आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा नगर निगम के प्रचलित कार्य एवं अतिआवश्यक कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में महापौर एवं आयुक्त द्वारा निगम द्वारा महत्वपूर्ण विषयों एवं आगामी आने वाले समय के कार्यो पर संयुक्त रूप से विभागीय अधिकारीयों से चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि
ऽ    नगर निगम के अतिआवश्यक कार्यो को प्रारंभ किया जाए साथ ही लाकडाउन अवधि में जो कार्य शेष रह गये है उन्हे भी पुरा किया जाए।
ऽ    आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए सर्वप्रथम शहर के बड़े नालो की सफाई पोकलेन के माध्यम से कराये।
ऽ    कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्र में सफाई व्यवस्था एवं सेनेटाईजिंग कार्य निरंतर किया जाए, साथ ही कंटेनमेंट क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को निगम की जैकेट पहना कर ही भेजा जाए।
ऽ    शहर के सिवरेज कार्य जो टाटा कम्पनी द्वारा संपादित किये जा रहे है उक्त कार्य जो अभी बंद है, कार्य को क्षीघ्र आरम्भ करने हेतु टाटा कम्पनी को नोटिस जारी कर जल्द कार्य प्रारम्भ कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाए।
ऽ    अतिआवश्यक सेवा मे लगे विभागो को प्रारम्भ किया जाए एवं विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए कि विभाग में कार्य करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मास्क, ग्लब्स लगाकर साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य संपादित किये जाए।
ऽ    निगम द्वारा किये जा रहे प्रचलित कार्य एवं आने वाले कार्यो के स्टीमेट बनाए जाकर फाईले तैयार की जाए।
बैठक में अपरआयुक्त श्री मनोज पाठक, श्री पवन कुमार चैहान, उपायुक्त श्री सुनील शाह, श्री योगेन्द्र पटेल, श्री भविष्य खोब्रागडे, श्री संजेश गुप्ता, अधीक्षण यंत्री धर्मेन्द्र वर्मा, कार्यपालन यंत्री रामबाबू शर्मा, अरूण जैन उपस्थित रहे।
निगम में आने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया


उज्जैन:  आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार नगर निगम के महत्वपूर्ण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार से नियमित कार्यालय आना प्रारम्भ कर दिया है इसी क्रम में विभाग में आने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा है साथ ही निगम के कार्यालयों में सफाई रखने के साथ ही छिड़काव कार्य भी करवाया जा रहा है एवं कार्यालयो में सोशल डिस्टेंसिंग के बोर्ड भी लगवा दिए गये है तथा अमले को निर्देशित किया गया है कि वे खुद की सुरक्षा के साथ-साथ मास्क, ग्लब्स का उपयोग करते हुए कार्य संपादित करे।
नगर निगम द्वारा नाला सफाई कार्य प्रारम्भ


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार आगामी समय के वर्षा काल को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख छोटे एवं बड़े नालो की सफाई कराए जाने के निर्देश दिये गए है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के प्रमुख बड़ों नालो की सफाई कार्य आरम्भ कर दिया गया है जिसके अन्तर्गत चिमनगंज मण्डी, भेरूनाला, बेगमबाग, विनोद मिल, शहीद नगर, राजीवरत्न काॅलोनी आदि प्रमुख बड़े नालो के सफाई कार्य पोकलेन एवं जेसीबी के माध्यम से प्रारम्भ कर दिये गये है जो आगामी दिनो में शहर के विभिन्न क्षेत्रो में निरंतर जारी रहेंगे।
महापौर ने किया नालो की सफाई कार्य का निरिक्षण
    महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा शुक्रवार से आरम्भ किये गए नालो की सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। महापौर द्वारा सर्वप्रथम पोकलेन मशीन की पूजा करते हुए नालो की सफाई का कार्य आरम्भ करवाया गया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, जोनल अधिकारी डी.एस. परिहार, उपयंत्री विजय गोयल उपस्थित रहे।
संचालित हुए लोडर वाहन


राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन तीनबत्ती, धन्नालाल की चाल, माधव नगर, निलगंगा काॅलोनी, खाकचैक, पंवासा, शंकरपुर, साईं धाम, क्षीप्रा बिहार, नागझिरी, आर्डी गार्डी, ढंाचा भवन, तिरूपति एवेन्यू, पाड्याखेडी, इंदिरानगर, पटेल नगर, चकोर पार्क, नीमनवासा, शिवांश सिटी, तिरूपती धाम, एलांस सिटी,   इत्यादि क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।
सफाई एवं स्प्रे कार्य


       शहर के विभिन्न क्षेत्रों निलगंगा, अंबर काॅलोनी, ब्राह्मण गली, क्षीरसागर, इंदिरानगर इत्यादि आस पास के क्षैत्रो में शुक्रवार को नियमित सफाई कार्य के साथ ही सोडियम हाइपो क्लोराईड का छिड़काव नियमित रूप से कराया जा रहा है।
पशु आहार


 शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।
जागरूकता प्रचार
शहर के विभिन्न क्षैत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है।