पात्र व्यक्तियों को राशन वितरण के संबंध में निगम की महत्वपूर्ण बैठक  

पात्र व्यक्तियों को राशन वितरण के संबंध में निगम की महत्वपूर्ण बैठक  


उज्जैन: नगर निगम द्वारा कोरोना आपदा के इस कठिन समय में शहरवासियों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टिगत से किराना सामान एवं भोजन वितरण कार्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर तरीके से किए जाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल की अध्यक्षता और निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत एवं आयुक्त श्री ऋषि गर्ग की विशेष उपस्थिति में समस्त पार्षदगण की बैठक तीन हिस्सों में निगम परिषद हाल में आयोजित की गई, जिसमें वार्ड वार राशन वितरण के संबंध में पार्षदों से परामर्श किया गया। सभी पार्षदों के सुझाव अनुसार दानदाताओं के माध्यम से प्राप्त किए गए सूखे राशन को प्रत्येक वार्ड के पार्षद के द्वारा दी गई अपने वार्ड के पात्र व्यक्तियों की सूची के अनुसार सूखे राशन के पैकेट वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया।
  लिए गए निर्णय अनुसार आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा प्रत्येक वार्ड में इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, वार्ड के पार्षद नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर अपने वार्ड के पात्र व्यक्तियों को सूखा राशन वितरण व्यवस्था सुनिश्चित कर सकेंगे। इस व्यवस्था को अविलंब सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।
      महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल ने नागरिकों से कहा है कि वे घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें, नगर निगम द्वारा शासन की मंशा अनुसार आम नागरिकों को अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।


निरंतर जारी है आयुक्त का निरीक्षण


उज्जैन: नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग नगर निगम द्वारा संपूर्ण शहर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरंतर स्थल निरीक्षण कर रहे हैं। गुरूवार को भी आयुक्त ने ग्रांड होटल पर स्टेंडप मीटिंग के माध्यम से निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत शहर का भ्रमण किया। आयुक्त श्री ऋषि गर्ग संक्रमित क्षेत्रों पर विशेष तवज्जो दे रहे हैं। सक्रंमित क्षेत्र लक्कडगंज, बहादुरगंज प्रकाष नगर, कृष्णा पार्क, महानंदा नगर में पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं रहवासियों की सुविधा के लिए वहा तैनात अधिकारियों से चर्चा करते हुए नागरिक सुविधाओं राषन इत्यादि के साथ ही छिड़काव एवं सफाई कार्य की जानकारी प्राप्त कर आदेषित किया।
  आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने रहवासियों से भी चर्चा की एवं उन्हे लाक डाउन के नियमों का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित भी किया, साथ ही सर्वे कर रहे दल से चर्चा करते हुए सर्वे कार्य की जानकारी प्राप्त की और रहवासियों को सर्वे में सहयोग प्रदान कर सही जानकारी देने की अपील की ताकि किसी को भी इस महामारी की समस्या ना हो।


करदाता ऑनलाइन कर जमा करें और छूट का लाभ प्राप्त करें


उज्जैन: नगर पालिक निगम द्वारा संपत्ति कर एवं जल करदाताओं को कर जमा कराने पर विशेष छूट प्रदान की जा रही है। आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा ऑनलाइन संपत्ति कर जमा कराने और विशेष छूट प्रदान करने हेतु संपत्ति कर अमले को आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन पर निगम अमले द्वारा कार्यवाही की जा रही है आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने आम भवन एवं भूमि स्वामियों से अपील की है कि वे नगर निगम द्वारा दी जा रही विशेष छूट का लाभ प्राप्त करें और ऑनलाइन संपत्ति कर एवं जलकर जमा कराएं। आॅनलाईन पद्धति के माध्यम से संपत्तिकर जमा करवाये जाने के लिए संपत्तिकरदाताओं को संपत्तिकर जमा करने मे आ रही समस्याओं के निराकरण के लिये दूरभाष  0734-2535235 पर सम्पर्क कर सकते है।
आयुक्त द्वारा आदेशित छूट की अवधि एवं रिबेट दर निम्नानुसार है जिसका लाभ करदाता प्राप्त कर सकते हैंरू
1. वित्तीय वर्ष 2020-21 के अग्रिम जमा किये जाने पर 31 जूलाई 2020 तक 6ः
2. वित्तीय वर्ष 2020-21 के अग्रिम जमा किये जाने पर 01 से 31 अगस्त 2020 तक 5ः
3. वित्तीय वर्ष 2020-21 के अग्रिम जमा किये जाने पर 01 से 30 सितम्बर 2020 तक 4ः
ीजजचेरूध्ध्ूूूण्उचमदंहंतचंसपांण्हवअण्पदरू8005ध्ेंचध्इबध्ूमइकलदचतवध्ेंचध््रचजऋबसवहपदघ्ेंचबसपमदजत्र500-ेंच.संदहनंहमत्रम्छरु ए  ीजजचेरूध्ध्चसंलण्हववहसमण्बवउध्ेजवतमध्ंचचेध्कमजंपसेघ्पकत्रबवउण्उचमदंहंतचंसपांण्बपजप्रमदंचच
करदाता ऑनलाइन व्यवस्था के अंतर्गत भी कर जमा करते हुए इस छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


भोजन वितरण कार्य जारी


उज्जैन: शहर में प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को जो भोजन वितरण कार्य किया जा रहा है उसका नियंत्रण नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों को सुपुर्द किया गया है। गुरूवार को शहर की विभिन्न गरीब बस्तियों और शहर के आंतरिक एवं बाहरी भाग में रहने वाले मजदूरों और गरीब लोगों को भोजन वितरण कार्य किया गया। वार्ड क्रमांक 48, 53, 54 के विभिन्न क्षेत्र, हीरामिल की चाल, धन्नालाल की चाल, माधव क्लब के पीछे झुग्गी बस्ती, अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती, पंवासा बस्ती, मजदुर सराया वार्ड 44, तीनबत्ती क्षेत्र, शांति नगर, बड़नगर रोड़, कार्तिक मेला, तिलकेश्वर, सोमवारिया, महाकाल मंदिर, बड़ गणेष मंदिर, हरसिद्धि नृसिंह घाट उद्यान, कासमास माल के सामने, बागपुरा, नारायणपुरा, महाकाल सिंधी कालोनी, बंगाली काॅलोनी, गांधी नगर, पंचमपुरा, ईडब्ल्यूएस ऋषि नगर, सांदिपनी चैराहा, मजदुर सराया रेन बसेरा, विष्णुपुरा, विभिन्न कंटेंनमेंट क्षेत्रों के गरीब लोग इत्यादि सहित सम्पूर्ण शहर के विभिन्न गरीब बस्तियों में भोजन पैकेट वितरण किया गया।


जारी है नालों की सफाई


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में नाला सफाई कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा झोनवार विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बड़े और छोटे नालों की सफाई निरंतर कराई जा रही है। यह प्रयास किए जा रहे हैं कि वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के समस्त नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कराया जा सके इसी तारतम्य में गुरूवार को झोन क्रमांक 5 वार्ड क्रमांक 38 में मक्सी रोड़ बीएसएनएल आॅफिस के सामने, वार्ड क्रमांक 41 महिला आईटीआई के सामने एवं झोन क्रमांक 6 वार्ड 49, गऊघाट पाला, होटल अर्थव के सामने नाला सफाई कार्य जेसीबी एवं पोकलेन के माध्य से किया गया।


राशन हेतु संचालित हुए लोडर वाहन


राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन त्रिवेणी शनि मंदिर, पाण्ड्याखेडी, केसरबाग, बापूनगर, नागझिरी, जसवंतपुरा, विक्रमनगर इत्यादि आस पास के क्षेत्रों के साथ ही सभी 6 झोनो में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


जारी है सफाई एवं स्प्रे कार्य


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते कंटेनमेंट क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य संपन्न किया जा रहा है।
 निगम मुख्यालय, विभिन्न शासकीय कार्यालय, कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, नयापुरा, प्रकाश नगर इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य के साथ ही नियमित साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य किया गया।

पशु आहार
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।


उज्जैन नगर पालिक निगम

नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्याे का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14.05.2020 की स्थिति में



ऽ राशन विक्रय:
राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन त्रिवेणी शनि मंदिर, पाण्ड्याखेडी, केसरबाग, बापूनगर, नागझिरी, जसवंतपुरा, विक्रमनगर इत्यादि आस पास के विभिन्न क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


ऽ कन्टेनमेन्ट क्षेत्र व्यवस्था:
कंटेनमेंट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, नयापुरा, प्रकाष नगर इत्यादि में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव, फागिंग कार्य कराया गया।

ऽ भोजन वितरण:
शहर में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य किया जा रहा है, वार्ड क्रमांक 48, 53, 54 के विभिन्न क्षेत्र, हीरामिल की चाल, धन्नालाल की चाल, माधव क्लब के पीछे झुग्गी बस्ती, अर्जुन नगर झुग्गी बस्ती, पंवासा बस्ती, मजदुर सराया वार्ड 44, तीनबत्ती क्षेत्र, शांति नगर, बड़नगर रोड़, कार्तिक मेला, तिलकेश्वर, सोमवारिया, महाकाल मंदिर, बड़ गणेष मंदिर, हरसिद्धि नृसिंह घाट उद्यान, कासमास माल के सामने, बागपुरा, नारायणपुरा, महाकाल सिंधी कालोनी, बंगाली काॅलोनी, गांधी नगर, पंचमपुरा, ईडब्ल्यूएस ऋषि नगर, सांदिपनी चैराहा, मजदुर सराया रेन बसेरा, विष्णुपुरा, विभिन्न कंटेंनमेंट क्षेत्रों के गरीब लोग इत्यादि सहित सम्पूर्ण शहर के विभिन्न गरीब बस्तियों में भोजन पैकेट वितरण किया गया।

ऽ जुर्माना कार्यवाही:
लाकडाउन का उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से घूमने, मास्क नही पहने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई।

ऽ पशु आहार:
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।

ऽ जागरूकता प्रचार:
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है।