पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित
उज्जैन. देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई. राजीव गांधी भवन क्षीरसागर शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी एवं इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ बटुकशंकर जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, अशोक भाटी, मुकेश भाटी, हाजी इकबाल साहिब, इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तबरेज खान, पुरुषोत्तम कहार, विजय यादव, शिव लश्करी, लालचंद भारती, विजय यादव आदि मौजूद थे. पिपली नाका चौराहा स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की. यह जानकारी इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तबरेज खान  ने दी.