राशन, सब्जी विक्रय एवं भोजन वितरण से संबद्ध व्यक्तियों के लिए मास्क एवं ग्लब्ज अनिवार्य हैं: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग
राशन, सब्जी विक्रय एवं भोजन वितरण से संबद्ध व्यक्तियों के लिए मास्क एवं ग्लब्ज अनिवार्य हैं: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग

उज्जैन: कोरोना आपदा के दौरान आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित राशन एवं सब्जी विक्रय व्यवस्था तथा भोजन वितरण व्यवस्था इत्यादि से संबंधित प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क एवं ग्लव्स का उपयोग अनिवार्य है इसकी अवहेलना किसी भी दशा में ना की जाए। अव्हेलना करने वालों के विरुद्ध निगम अधिकारी कार्यवाही करें।
     यह निर्देश आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने दिए हैं। आपने कहा कि कोरोना से बचाव एवं जन सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक बचाव के सिलसिले में लागू किए गए नियमों का पालन करे। लाक डाउन के दौरान राशन एवं सब्जी विक्रय की जो व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं तथा गरीबों को विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से जो भोजन वितरण कराया जा रहा है उन समस्त संस्थानों एवं संस्थाओं से संबंधित प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य है कि वे प्रत्येक सामग्री की पैकिंग से पूर्व सैनिटाइजेशन, ग्लब्ज, मास्क इत्यादि का उपयोग करते हुए पूर्ण सुरक्षा और स्वच्छता के साथ सामग्री पैक करें। पेक की गई सामग्री ही विक्रय की जाए और वितरित की जाने वाली सामग्री भी व्यवस्थित पैकिंग में हो। मास्क, ग्लब्ज तथा अन्य सुरक्षा उपायों के बिना किसी भी व्यक्ति को किसी भी सामग्री के विक्रय एवं वितरण की अनुमति नहीं होगी। जो लोग इसका उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी
     आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह राशन एवं सब्जी विक्रेताओं पर तथा भोजन वितरण संस्थाओं की कार्यकर्ताओं पर पूरी तरह नजर रखें, उन्हें समझाइश दें, उनका मार्गदर्शन करें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करावें। जो उल्लंघन करें उनकी अनुमति निरस्त की जाए।



महापौर द्वारा श्रमिक डायरी के हितग्राहियों की राशि जारी करने के संबंध में बैठक ली गई

 

उज्जैन: शासन की श्रमिकों के कल्याण के संबंध में संचालित विभिन्न योजनाओं की समस्या समीक्षा के संबंध में महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा ग्राण्ड होटल पर आयोजित बैठक में योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कीजिए।
      महापौर ने शासन द्वारा निर्धारित श्रमिकों हेतु राशि जो उनके खाते में पहुचाई जाना है उसके विषय में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
  आपने निर्देशित किया कि कुछ श्रमिक ऐसे हैं जिनके खाते की जानकारी सही उपलब्ध नहीं है उनके खाते अपडेट किए जाएं।
   वार्ड के पार्षद से संबंधित वार्ड के श्रमिकों की सूची में सुधार हेतु परामर्श कर अपेक्षित सुधार करवा कर शेष हितग्राहियों के खाते में राशि जल्द भेजी जाए।
  जो श्रमिक इस योजना से वंचित है उनके लिए नियमानुसार प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि वंचित मजदूर भी लाभांवित हो सकें।
 बैठक में उपायुक्त श्री सुनील शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


सुव्यवस्थित संचालित हो रहे हैं लोडर वाहन

 


रविवार को राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन पाण्ड्याखेड़ी, मालनवासा, शक्तिनगर बापूनगर, आर्डी गार्डी काॅलेज, नागझिरी, भेरूगढ़, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, केसरबाग, मक्सीरोड़ इत्यादि आस पास के क्षेत्रो में तथा सब्जी हेतु निर्धारित वाहन शहर के प्रत्येक वार्ड में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

 

निरंतर जारी है चालानी कार्यवाही

 

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार अनावश्य रूप से घूमने वाले एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों और मार्गों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 32 में मटन की दुकान पर राशि रूपये 500/- का जुर्माना किया गया एवं मटन नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में स्वास्थ्य मुख्य स्वास्थ निरीक्षण पुरुषोत्तम दुबे और निरीक्षक अजय दावरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


निरन्तर कराया जा रहा है सेनीटाईजेशन एवं सफाई कार्य

 

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराईट का छिड़काव कार्य निरन्तर कराया जा रहा है। इसी प्रकार शहर की सफाई व्यवस्था भी जारी है। सड़कों और गलियों के साथ ही नालियों की सफाई भी नियमित कराई जा रही है।
 विभिन्न शासकीय कार्यालयों, अस्पतालो, कोरोन्टाईन सेन्टरों, कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, मोतीबाग, मुनिनगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, प्रकाश नगर, लक्कड़गंज, नयापुरा, मालीपुरा देवासगेट इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य के साथ ही नियमित साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य किया गया।


पशुओं को आहार देने का कार्य निरंतर जारी है

 


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार संचालित कार्यो में एक महत्वपूर्ण कार्य पशुओं को आहार देने का  कार्य निरंतर किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले गाय, कुत्ते इत्यादि पशुओं को निगम कर्मचारियों द्वारा चारा टोस्ट इत्यादि खिलाया जा रहा है।

 

जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी

 

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।