सब्जी खरीदी के सिलसिले में निगम की ओर से जारी निर्देष


सब्जी खरीदी के सिलसिले में निगम की ओर से जारी निर्देष

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार सब्जी विक्रय एवं क्रय करते समय सावधानियां रखने के लिए नगर निगम द्वारा निर्देष जारी किए गए है -

सब्जी विक्रय करते समय सावधानियाॅ

ऽ लोडर वाहन से सब्जी रखने से पूर्व पूरे वाहन को सेनेटाईजर करे।
ऽ लोडर वाहन चालक एवं कर्मचारी को मुंह पर मास्क, हाथो में दस्ताने, साफ स्वच्छ कपडे, टोपी व जूते अवश्य पहनें।
ऽ सब्जी विक्रय वाहन मे हमेषा सेनेटाईजर की बोतल रखे।
ऽ लोडर वाहन जिस स्थान पर विक्रय हेतु खड़ा करे वह स्थान सूखा व स्वच्छ होना चाहिए।
ऽ लोडर वाहन के कर्मचारी सब्जी विक्रय करते समय ग्राहक से एक मीटर की दूरी पर रहें, किसी ग्राहक से परस्पर संपर्क स्थापित नही करेंगे।
ऽ निर्धारित सब्जी पैकेट, को ग्राहक के सीधे हाथ मे न देते हुए निर्धारित स्थान पर रखेंगे।
ऽ ग्राहक द्वारा दिये जाने वाले रूपये को सेनेटाईजर करने के बाद ही रखे।
ऽ अधिक संख्या में ग्राहको को एकत्रित नही होने देंगे, इसका विषेष रूप से ध्यान रखा जाए।
ऽ सब्जी विक्रेता द्वारा रूट चार्ट समय का निर्धारण करें, उसी समय पर अगले दिवस सब्जी विक्रय करेंगे।
ऽ सब्जी खुले पैकेट में नहीं बेचेंगे, जो मूल्य निर्धारित किये गये है उसी मूल्य पर विक्रय करेंगे।
ऽ सब्जी विक्रेता द्वारा दिषा निर्देषो का उल्लंघन किये जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जावेगी।

सब्जी क्रय करते समय सावधानियाॅ

ऽ घर से निकलते समय मुंह पर मास्क, हाथों मे ग्लब्स पहने एवं कपेडे की थैली साथ में लेकर जावें।
ऽ लोडर वाहन में सब्जी खरीदते समय विक्रेता से एक मीटर की दूरी बनाये रखें।
ऽ सब्जी के निर्धारित मूल्य के पैकेटों का सीधे थैली में डलवायें।
ऽ सब्जी खरीदने के बाद रूपये लोडर वाहन के विक्रेता के हाथ मे न देवे, अन्य स्थान पर रख देवें।
ऽ सब्जी क्रय करने के पश्चात थैली को सेनेटाईजर करें एवं जिस थैली में सब्जी दी गई है, सब्जी निकालने के बाद थैली को कूडेदान मे डाल देवे। एवं कुडेदान को सेनेटाईजर कर दें।
ऽ सभी सब्जी को गरम पानी से धोकर ही उपयोग में लेवे।


राशन, सब्जी विक्रय एवं भोजन वितरण से संबद्ध व्यक्तियों के लिए मास्क एवं ग्लब्ज अनिवार्य हैं: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग

उज्जैन: कोरोना आपदा के दौरान आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित राशन एवं सब्जी विक्रय व्यवस्था तथा भोजन वितरण व्यवस्था इत्यादि से संबंधित प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क एवं ग्लव्स का उपयोग अनिवार्य है इसकी अवहेलना किसी भी दशा में ना की जाए। अव्हेलना करने वालों के विरुद्ध निगम अधिकारी कार्यवाही करें।
     यह निर्देश आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने दिए हैं। आपने कहा कि कोरोना से बचाव एवं जन सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक बचाव के सिलसिले में लागू किए गए नियमों का पालन करे। लाक डाउन के दौरान राशन एवं सब्जी विक्रय की जो व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं तथा गरीबों को विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से जो भोजन वितरण कराया जा रहा है उन समस्त संस्थानों एवं संस्थाओं से संबंधित प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य है कि वे प्रत्येक सामग्री की पैकिंग से पूर्व सैनिटाइजेशन, ग्लब्ज, मास्क इत्यादि का उपयोग करते हुए पूर्ण सुरक्षा और स्वच्छता के साथ सामग्री पैक करें। पेक की गई सामग्री ही विक्रय की जाए और वितरित की जाने वाली सामग्री भी व्यवस्थित पैकिंग में हो। मास्क, ग्लब्ज तथा अन्य सुरक्षा उपायों के बिना किसी भी व्यक्ति को किसी भी सामग्री के विक्रय एवं वितरण की अनुमति नहीं होगी। जो लोग इसका उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी
     आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह राशन एवं सब्जी विक्रेताओं पर तथा भोजन वितरण संस्थाओं की कार्यकर्ताओं पर पूरी तरह नजर रखें, उन्हें समझाइश दें, उनका मार्गदर्शन करें और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करावें। जो उल्लंघन करें उनकी अनुमति निरस्त की जाए।


महापौर द्वारा श्रमिक डायरी के हितग्राहियों की राशि जारी करने के संबंध में बैठक ली गई

 

उज्जैन: शासन की श्रमिकों के कल्याण के संबंध में संचालित विभिन्न योजनाओं की समस्या समीक्षा के संबंध में महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा ग्राण्ड होटल पर आयोजित बैठक में योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कीजिए।
      महापौर ने शासन द्वारा निर्धारित श्रमिकों हेतु राशि जो उनके खाते में पहुचाई जाना है उसके विषय में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
  आपने निर्देशित किया कि कुछ श्रमिक ऐसे हैं जिनके खाते की जानकारी सही उपलब्ध नहीं है उनके खाते अपडेट किए जाएं।
   वार्ड के पार्षद से संबंधित वार्ड के श्रमिकों की सूची में सुधार हेतु परामर्श कर अपेक्षित सुधार करवा कर शेष हितग्राहियों के खाते में राशि जल्द भेजी जाए।
  जो श्रमिक इस योजना से वंचित है उनके लिए नियमानुसार प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि वंचित मजदूर भी लाभांवित हो सकें।
 बैठक में उपायुक्त श्री सुनील शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


सुव्यवस्थित संचालित हो रहे हैं लोडर वाहन



रविवार को राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन पाण्ड्याखेड़ी, मालनवासा, शक्तिनगर बापूनगर, आर्डी गार्डी काॅलेज, नागझिरी, भेरूगढ़, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, केसरबाग, मक्सीरोड़ इत्यादि आस पास के क्षेत्रो में तथा सब्जी हेतु निर्धारित वाहन शहर के प्रत्येक वार्ड में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

 

निरंतर जारी है चालानी कार्यवाही

 

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार अनावश्य रूप से घूमने वाले एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों और मार्गों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 32 में मटन की दुकान पर राशि रूपये 500/- का जुर्माना किया गया एवं मटन नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में स्वास्थ्य मुख्य स्वास्थ निरीक्षण पुरुषोत्तम दुबे और निरीक्षक अजय दावरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


निरन्तर कराया जा रहा है सेनीटाईजेशन एवं सफाई कार्य

 

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराईट का छिड़काव कार्य निरन्तर कराया जा रहा है। इसी प्रकार शहर की सफाई व्यवस्था भी जारी है। सड़कों और गलियों के साथ ही नालियों की सफाई भी नियमित कराई जा रही है।
 विभिन्न शासकीय कार्यालयों, अस्पतालो, कोरोन्टाईन सेन्टरों, कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, मोतीबाग, मुनिनगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, प्रकाश नगर, लक्कड़गंज, नयापुरा, मालीपुरा देवासगेट इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य के साथ ही नियमित साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य किया गया।


पशुओं को आहार देने का कार्य निरंतर जारी है



उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार संचालित कार्यो में एक महत्वपूर्ण कार्य पशुओं को आहार देने का  कार्य निरंतर किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले गाय, कुत्ते इत्यादि पशुओं को निगम कर्मचारियों द्वारा चारा टोस्ट इत्यादि खिलाया जा रहा है।

 

जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी

 

उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।


नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्याे का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.05.2020 की स्थिति में

ऽ राशन विक्रय:
राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन पाण्ड्याखेड़ी, मालनवासा, शक्तिनगर बापूनगर, आर्डी गार्डी काॅलेज, नागझिरी, भेरूगढ़, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, केसरबाग, मक्सीरोड़ इत्यादि आस पास के क्षेत्रो में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

ऽ सब्जी विक्रय:
प्रत्येक वार्ड के लिये निर्धारित सब्जी वाहन द्वारा वार्ड में पहुंच कर सब्जी विक्रय कार्य किया गया जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।

ऽ सेनेटाइजेषन:
विभिन्न शासकिय कार्यालय, भवनो, अस्पतालो के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया।

ऽ कन्टेनमेन्ट क्षेत्र व्यवस्था:
कंटेनमेंट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, मुनिनगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, नयापुरा, प्रकाष नगर, मालीपुरा, लक्कड़गंज, नयापुरा, देवासगेट इत्यादि में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव, फागिंग कार्य कराया गया।

ऽ जुर्माना कार्यवाही:
लाकडाउन का उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से घूमने, मास्क नही पहने पर, एवं मटन दुकान पर राशि रूपये 500/- की जुर्माने की कार्यवाही की गई।

ऽ पशु आहार:
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।

ऽ जागरूकता प्रचार:
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है।