संपत्ति कर हेतु विशेष सूचना ऑनलाइन सम्पत्ति कर जमा करावें

संपत्ति कर हेतु विशेष सूचना


ऑनलाइन सम्पत्ति कर जमा करावें


उज्जैन: नगर पालिक निगम द्वारा करदाताओं को ऑनलाइन संपत्ति कर जमा कराने की सुविधा प्रदान की गई है उसके लिए नगर पालिका एप में कर जमा कराने का प्रावधान है। इस में बकाया कर भी जमा कराया जा सकता है। आगामी वर्ष 2020-21 के संपत्ति कर के लिए ऑनलाइन सुविधा भी आरंभ की गई है। जो कर दाता वर्ष 2020- 21 का कर जमा कराना चाहते हैं निर्धारित ऐप पर ऑनलाइन कर जमा करा सकते हैं।


                नगर पालिक निगम उज्जैन का सम्पत्ति कर जमा करनें कें लिये पोर्टल  https://www.mpenagarpalika.gov.in/irj/portal/anonymous पर या ई-नगर पालिका एप पर लाॅगिन कर प्रथम बार आईडी बनावे, पश्चात सम्पत्ति आईडी डालकर अपना कर जमा करें, 31 जुलाई 2020 तक कर जमा कर 6 प्रतिषत छूट का लाभ प्राप्त करें।


एप डाउनलोड करें


ई-नगर पालिका एप डाउनलोड करे


https://play.google.com/store/apps/details?idcom.mpenagarpalika.citizenapp   


अपना लागिन बनाये एवं घर बैठे आॅनलाईन क्रेडिट कार्ड, डेबिड कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से सम्पत्त्किर, जलकर जमा करें।


आयुक्त स्थल पर मार्गदर्शन करते हुए व्यवस्थाएं करा रहे हैं


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग कोरोना के विरुद्ध जारी अभियान में नगर निगम अमले का खुद प्रत्यक्ष मार्गदर्शन कर रहे हैं। आपने विभिन्न क्षेत्रों में जो व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं उनके परिणाम स्वरूप निगम की सेवाएं बेहतर तरीके से संचालित और संधारित हो रही हैं।


    प्रशासन द्वारा जिन क्षेत्रों को कंटेंट क्षेत्र घोषित किया गया है उन क्षेत्रों में विशेष रूप से नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। आयुक्त निरंतर इन क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को भी आयुक्त श्री गर्ग केडीगेट, जानसापुरा, भार्गव मार्ग, बेगमबाग, कमरी मार्ग, दानीगेट, पटनीबाजार इत्यादि क्षेत्रों में अपने अमले के साथ पहुंचे और आपने इन क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया।


     आयुक्त श्री गर्ग ने अमले को निर्देशित किया की निगम द्वारा जो व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं उनमें कमी या लापरवाही नहीं होना चाहिए सारी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित होती रहें यह दायित्व संबंधित अधिकारी का है। विशेष रूप से सैनिटाइजेशन छिड़काव कार्य और सफाई कार्य के साथ आम रहवासियों की समस्याओं के समाधान की ओर नियुक्त अमला विशेष रुप से ध्यान दें।


     उल्लेखनीय होगा की नगर निगम द्वारा शहर में विभिन्न 50 से अधिक स्थानों पर टेंट शामियाने लगाने के साथ ही विभिन्न कंटेनमेंट क्षेत्रों में चारों ओर कानात लगवाई जाने के साथ विभिन्न स्थानों पर माइक साउंड व्यवस्था कराई गई है। इसी के साथ ही राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहनों में भी साउंड व्यवस्था कराई गई है। शहर में प्रचार वाहनों के माध्यम से प्रशासन की सूचनाएं आम जन तक पहुंचाई जा रही है।


राशन हेतु संचालित हुए लोडर वाहन


राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन ज्ञान टेकरी, पिपली नाका, दानीगेट, पाण्ड्याखेडी, पंवासा, गढ़कानीका, रंजीत हनुमान, नागझिरी, मालनवासा, सिंधी काॅलोनी बंगाली काॅलोनी, गायत्री नगर, षिव नगर, बैंकुण्ठ धाम, मुल्लापुरा, गोनसा दरवाजा, तिरूपति धाम, ढांचा भवन, महानंदा नगर, क्षीरसागर, बहादूरगंज, दानीगेट इत्यादि आस पास के क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


जारी है सफाई एवं स्प्रे कार्य


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते कंटेंटमेंट क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य संपन्न किया जा रहा है।


                  आर्डी गार्डी मेडिकल काॅलेज, सिविल हास्पिटल, जिल चिकित्सालय माधव नगर, पुलिस टेªनिंग स्कूल, विभिन्न शासकिय भवनों, कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, नयापुरा  इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य किया गया।


पशु आहार


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।


नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्याे का संक्षिप्त विवरण


आज 08.05.2020 की स्थिति में


ऽ     राशन विक्रय:


राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन ज्ञान टेकरी, पिपली नाका, दानीगेट, पाण्ड्याखेडी, पंवासा, गढ़कानीका, रंजीत हनुमान, नागझिरी, मालनवासा, सिंधी काॅलोनी बंगाली काॅलोनी, गायत्री नगर, षिव नगर, बैंकुण्ठ धाम, मुल्लापुरा, गोनसा दरवाजा, तिरूपति धाम, ढांचा भवन, महानंदा नगर, क्षीरसागर, बहादूरगंज, दानीगेट इत्यादि के आस पास के क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


ऽ     पशु आहार:


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


ऽ     सेनेटाईजेषन:


आर्डी गार्डी मेडिकल काॅलेज, सिविल हास्पिटल, जिल चिकित्सालय माधव नगर, पुलिस टेªनिंग स्कूल, विभिन्न शासकिय भवनों, इंजिनियरिंग काॅलेज, के साथ साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों, में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कार्य किया गया।


ऽ     कन्टेनमेन्ट क्षेत्र व्यवस्था:


कंटेनमेंट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, नयापुरा इत्यादि में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव, फागिंग कार्य कराया गया।


ऽ     जागरूकता प्रचार:


शहर के विभिन्न क्षैत्रों में 7 वाहनों से जागरूकता प्रचार कार्य किया जा रहा है