सफाई अमले का कार्य बहुत महत्वपूर्ण, व्यवस्था और बेहतर करें:  आयुक्त श्री ऋषि गर्ग

सफाई अमले का कार्य बहुत महत्वपूर्णव्यवस्था और बेहतर करें:  आयुक्त श्री ऋषि गर्ग


उज्जैन: शहर की सफाई व्यवस्था में लगे अमले की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। संपूर्ण शहर विशेषकर कंटेंट क्षेत्रों और उनके आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने की आवश्यकता है, सफाई अमला इस और विशेष ध्यान दे।
       यह निर्देश आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने दिया दिए हैं। शनिवार को शहर की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विपरीत परिस्थितियों में भी सफाई अमला बेहतर कार्य कर रहा है किंतु कुछ स्थानों पर जो हल्की फुल्की सी कमियां दिखाई दे रही हैं उन्हें भी दूर करने की आवश्यकता है।  इस समय सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है बीमारियों को दूर करने के प्रयासों में सफाई और स्वच्छता की मुख्य भूमिका है। सफाई अमले को अपने कर्तव्यों के प्रति विशेष रुप से सजग रहना होगा और जनहित एवं नगर हित में पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करना होगा।
     आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने प्रतिदिन की तरह कंटेंट क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।  आपने संबंधित अधिकारियों से सफाई, जन सुविधाओं की उपलब्धता तथा अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की और अपेक्षित निर्देश दिए। आपने कर्मचारियों को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से कार्य करने के लिए हिदायतें दीं। आयुक्त ने कहा कि संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी, मेट और दारोगा सफाई कार्य एवं कर्मचारियों पर प्रत्यक्ष नजर रखें उन्हें सुरक्षा उपकरण मास्क, ग्लब्ज, साबुन, सैनिटाइजर इत्यादि उपलब्ध कराया जाता रहे। ताकि कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में अपने कार्य कर सकें।
    निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने छिड़काव कार्य पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आपने कहा कि कंटेंट क्षेत्रों के साथ ही संपूर्ण शहर में, शहर के अस्पतालों में, शासकीय कार्यालयों में तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से छिड़काव कार्य कराया जाता रहा है।


निगम के मार्गदर्शन एवं नियंत्रण में भोजन वितरण जारी


उज्जैन:  शहर में लाक डाउन के दौरान निर्धनों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण का कार्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित हो रहा है। आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के आदेशानुसार भोजन वितरण कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के क्रम में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को नियंत्रण एवं मार्गदर्शन हेतु नियुक्त किया गया है। नगर निगम के नियुक्त अधिकारी कर्मचारी सतत् रूप से भोजन वितरण कार्य को अपने मार्गदर्शन में संचालित करा रहे हैं। निगम द्वारा भोजन तैयारी पैकेजिंग एवं वितरण हर कार्य पर प्रत्यक्ष नजर रखी जा रही है।


अब 10 लोडर वाहनों से की जा रही है राशन व्यवस्था


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार घर पहुंचा राशन व्यवस्था हेतु अब तक 6 लोडर वाहन संचालित हो रहे थे।  आयुक्त के निर्देश पर शनिवार से इस कार्य हेतु 10 लोडर वाहन लगाए गए हैं। जिन के माध्यम से घर पहुंच राशन व्यवस्था संचालित हो रही है। शनिवार को जिन क्षेत्रों में लोडर वाहन संचालित हुए उनमें.....भैरवगढ़, पिपलीनाका, सुदामा नगर, इंदिरानगर, आर्डी गार्डी, पंवासा, चकोर पार्क, ढांचा भवन, महेश नगर, गढ़कालिका, अंकपात क्षेत्र, मुल्लापुरा, गोंसा दरवाजा, गऊघाट, मंछामन काॅलोनी इत्यादि आसपास के क्षेत्रों में विक्रय हेतु पहुंचे जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।


जारी है जुर्माने की कार्यवाही


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार अनावश्य रूप से घूमने वाले एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को ढांचा भवन में अवैध रूप से तंबाकू, सिगरेट, पाउच इत्यादि बेचने पर राशि रूपये  5000/- तथा फ्रीगंज क्षेत्र में दूध वाहन में गोली बिस्किट चिप्स इत्यादि का परिवहन करने पर राशि रूपये 5000/- इस प्रकार कुल राशि रूपये 10,000/-  की चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में स्वास्थ्य अधिकारी धीरज मैना, मुख्य स्वास्थ निरीक्षण पुरुषोत्तम दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


जारी है सफाई एवं स्प्रे कार्य


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते कंटेंटमेंट क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य संपन्न किया जा रहा है।
 आर्डी गार्डी मेडिकल काॅलेज, सिविल हास्पिटल, जिल चिकित्सालय माधव नगर, पुलिस टेªनिंग स्कूल, विभिन्न शासकिय भवनों, कन्टेंमेन्ट क्षेत्र जानसापुरा, केडीगेट, कमरी मार्ग, दानीगेट, रामप्रसाद भार्गव मार्ग, नीलगंगा पुलिस क्वार्टर, कोट मोहल्ला, अमरपुरा, तोपखाना, नागौरी मोहल्ला, बेगमबाग काॅलोनी, गांधी नगर, न्यू गीता काॅलोनी, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, शिकारी गली, श्रीपाल मार्ग नईपेठ, निकास चैराह, निजातपुरा, हेलावाड़ी, जबरन काॅलोनी, कामदारपुरा, सिंहपुरी, मोतीबाग, सांई विहार काॅलोनी, बंगाली काॅलोनी, मुनिनगर, महानंदानगर, गीता काॅलोनी, ब्रह्माण गली, मालीपुर, नानाखेड़ा साईबिहार, अवन्तिपुरा, आगरे का बाड़ा, ढ़ाचा भवन, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, नयापुरा इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य किया गया।


पशु आहार 


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।


जनजागरण हेतु प्रचार कार्य निरन्तर जारी


उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।