श्रद्धा महिला सामाजिक कल्याण उत्थान समिति मानव सेवा के कार्य में जुटी संस्था द्वारा अब तक करीब 36 हजार भोजन पैकेट व 1900 मास्क नि:शुल्क गरीबों को बांटे गये
श्रद्धा महिला सामाजिक कल्याण उत्थान समिति मानव सेवा के कार्य में जुटी

संस्था द्वारा अब तक करीब 36 हजार भोजन पैकेट व 1900 मास्क नि:शुल्क गरीबों को बांटे गये

उज्जैन। लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए श्रद्धा महिला सामाजिक कल्याण उत्थान समिति मानव सेवा में जुटी हुई है। गरीबों को भोजन पैकेट व मास्क वितरित किए जा रहे हैं।

श्रद्धा महिला सामाजिक कल्याण उत्थान समिति संस्था की अध्यक्ष योगिता पुरोहित ने बताया कि संस्था करीब 10 वर्षों से शहर में सामाजिक कार्य बड़ी ईमानदारी से करती आ रही है और संस्था में कार्यरत मुकेश बरोड़, साधना बंसल, राधा बैरागी, सीमा साहू, कन्हैयालाल, राकेश, हेमा दौडीया की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रतिदिन 1000 से 1200 भोजन पैकेट का वितरण गरीब व मजदूर वर्ग को किया जा रहा है। संस्था द्वारा 25 मार्च से लेकर अब तक करीब 36,000 हजार भोजन पैकेट व सुरक्षा के लिए कॉटन से बने 1900 मास्क का वितरण गरीबों, म.प्र. जन अभियान परिषद में सामाजिक कार्यकर्ताओं व शहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी मास्क का वितरण किया गया है। वहीं लोगों को संस्था द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए समझाईश भी दी जा रही है और घर में ही रहने का अनुरोध किया जा रहा है। संस्था द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में गु्रप मेम्बर ने अपने-अपने मोबाईल नंबर दिये हैं, जरूरत पड़ने पर लोग संपर्क कर अपनी समस्या बता सकें। संस्था द्वारा 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भी संस्था द्वारा मजदूर वर्ग में मास्क तथा भोजन पैकेट वितरण किये गए। संस्था द्वारा गठित स्वसहायता समूह द्वारा पीपीई किट तथा मास्क शासन को सप्लाई किया जा रहा है। संस्था द्वारा हमेशा से सामाजिक कार्य को अंजाम देती आई है और आगे भी भविष्य में संस्था हमेशा ऐसे ही कार्य बड़ी ईमानदारी से करती रहेगी।