विधायक श्री जैन की पहल पर विहार के दौरान जैन समाज के साधु संतों की सुरक्षा - व्यवस्था के निर्देश जारी

विधायक श्री जैन की पहल पर विहार के दौरान जैन समाज के साधु संतों की सुरक्षा - व्यवस्था के निर्देश जारी
उज्जैन 23 मई, 2020। राधेश्याम चौऋषिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, उज्जैन उत्तर विधायक श्री पारस चन्द्र जैन ने गृह मंत्री जी, पुलिस महानिरीक्षक, म.प्र. भोपाल को 10 मई 2020 को अपने लिखे पत्र में लिखा है कि जुलाई 2020 के प्रथम सप्ताह से चातुर्मास प्रारंभ होने वाला है। ज्ञात हो कि चातुर्मास से 01 माह पूर्व जैन समाज के साधु साध्वियां पैदल विहार कर चातुर्मास स्थान पर पहुंचते है। कुछ साधु संत व्हील चेयर पर रहते है जिनके साथ गाडी चलाने वाला व बडे आचार्यों के साथ एक चार पाहिया गाडी रहती है एवं सभी साधु संत 04 माह वही व्यतीत करते है। साधु संतो के साथ विहार के समय अन्य जनसमूह नही रहता है। इस वर्ष भी कई साधु साध्वी विहार करते हुए कई गांवो एवं कस्बो मे फंसे हुए है व पैदल ही अपने चातुर्मास स्थल पर पहुंचना चाहते है।
विधायक श्री पारस चन्द्र जैन ने अपने पत्र में गृह मंत्री जी से आग्रह करते हुए कहा था कि कृपया इस विषय पर ध्यान देते हुए सभी जगह पुलिस अधीक्षको को सूचित करते हुए एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे इनका आवागमन सुगम, सरल एवं सुरक्षित हो जाए।
विधायक श्री पारस चन्द्र जैन के पत्र अनुसार कार्यवाही करते हुए 22/05/2020 को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा (सुरक्षा), मध्यप्रदेश, भोपाल के हस्ताक्षर से एक पत्र उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर), भोपाल, इंदौर तथा मध्यप्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षक को जारी किया गया है। इस पत्र में जैन समाज के साधु संतों के विहार के दौरान उनकी आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जारी किये गए हैं।
पूर्व मंत्री, उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस चन्द्र जैन के प्रयासों से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जैन समाज के सभी साधु संतों को जो चातुर्मास में एक स्थान से दूसरे स्थान पर विहार करते है। इस हेतु संतो को आने जाने में कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े व उनके विहार की पूरी व्यवस्था सम्बंधित पुलिस अधीक्षक देखे इस संबंध में मध्यप्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिया गया है। विधायक श्री जैन ने कहा कि, सभी समाज प्रमुख इस संबंध में अवगत होवे व अपने क्षेत्र में विहार करने वाले साधु संतों के विहार के सम्बन्ध में अपने क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक को अवगत करावे।
विहार के समय जैन समाज के साधु संतों की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश जारी किए जाने पर विधायक श्री पारस जैन ने मुख्यमंत्री जी और ग्रह मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।