युकाँ प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण चौबे प्रभारी नियुक्त
युकाँ प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण चौबे प्रभारी नियुक्त

उज्जैन। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्वारु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, मप्र मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी, म.प्र. युवा कांग्रेस के प्रभारी हरीश भैया, म.प्र. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया एवं म.प्र. युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी अभय तिवारी के निर्देशानुसार म.प्र. युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने म.प्र. युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण चौबे को इंदौर एवं उज्जैन संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपकी नियुक्ति पर म.प्र. कांग्रेस के पूर्व सचिव योगेश शर्मा, वरिष्ठ काँग्रेस नेता बटुक शंकर जोशी, कांग्रेस नेता मनीष शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव हेमंत सिंह चौहान, कांग्रेस नेता असलम लाला, युवा कांग्रेस नेता सुभाष यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी युवा नेता प्रशांत चौबे ने दी।