विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम ने किया पौधा रोपण सांसद, महापौर, आयुक्त, झोन अध्यक्ष द्वारा रोपे गए पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर निगम ने किया पौधा रोपण

सांसद, महापौर, आयुक्त, झोन अध्यक्ष द्वारा रोपे गए पौधे

उज्जैन: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उज्जैन नगर पालिक निगम झोन क्रमांक 06 अन्तर्गत त्रिवेणी, मोक्षधाम क्षैत्र में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल झोन अध्यक्ष श्री संतोष यादव नगर भाजपा अध्यक्ष श्री विवेक जोशी के साथ ही निगम अधिकारियों और डिवाईन वेस्ट मेनेजमेंट के सेवकों द्वारा पौधा रोपण किया गया।
   इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने सम्पूर्ण शहर में उपयुक्त स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाने के साथ ही उनके व्यवस्थित रख रखाव की बात कही तथा त्रिवेणी मोक्षधाम क्षैत्र के विकास पर चर्चा की। महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल ने कहा कि शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी पौधा रोपण की कार्यवाही की जाएगी।
शवदाह गृह का निरीक्षण
   पौधा रोपण के पश्चात् महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल और आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने त्रिवेणी पर नवनिर्मित शवदाह स्थल एवं वहां स्थापित मशीनों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों से इसके संचालन संधारण पर चर्चा की।


अतिवर्षा की स्थिति से निपटने हेतु नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक

अधिकारियों कर्मचारियों को दिये दिशा निर्देश

उज्जैन: नगर पालिक निगम द्वारा अतिवृष्टि की स्थिति मे जनसुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से जो कार्य किये जाते हैं उन पर विचार विमर्श और अग्रिम तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक निगम परिषद हाल में आयोजित हुई।
 महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल और आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा बैठक में अतिवृष्टि की संभावित स्थिति पर चर्चा की गई। संभावित जल भराव क्षैत्रो में रहवासियों को हर प्रकार की कठिनाईयों से बचाने के लिये किये जाने वाले उपायों पर विचार किया गया।
महापौर और आयुक्त द्वारा विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है
ऽ वर्षा काल से पूर्व की तैयारी को लेकर सम्पूर्ण शहर के नाले नालियों की समूचित साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण कराएं।
ऽ जीर्ण-शीर्ण भवनों को चिन्हांकन व निष्पादन की कार्यवाही तत्काल की जाए।
ऽ हेलोजन/पेट्रोमेक्स/पाॅवर पम्पस तत्काल क्रय किये जाएं।
ऽ सड़कों से बिल्डिंग मटेरियल तत्काल हटाया जाए।
ऽ पेच वर्क/रोड़ रेस्टोरेशन अविलम्ब पूर्ण कराएं।
ऽ मड पम्प्स क्रय अथवा रिपेयर कार्य तत्काल कराएं।
ऽ निगम मुख्यालय बिल्डिंग बेसमंेंट जलभराव की आशंका के तहत आवश्यक तैयारियाॅ शीघ्र कराएं।
ऽ जल भराव स्थलों का चिन्हांकन कर शिल्पज्ञ/स्वास्थ्य विभाग अग्रिम आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
ऽ नोका/तैराक दल-होमगार्ड/पुलिस से समन्वय कर जन सुरक्षा के क्रम में आवश्यक कार्यवाही कराएं।
ऽ शिक्षा विभाग से समन्वय कर चिन्हित स्कूलों के जिम्मेदार लोगों की सम्पर्क सारणी तैयार कर प्राथमिक चर्चा की जाए।
ऽ म.प्र. विद्युत मंडल के सभी झोन क्षेत्रान्तर्गत स्थापित वृत्तों से संपर्क व प्राथमिक चर्चा की जाए।
ऽ पुनर्वास स्थलो का प्राथमिक भ्रमण व संबंधित भवन जिसमें पुनर्वास स्थल स्थापित किया जाना हैं,के सम्बंधित व्यक्ति से सम्पर्क स्थापित कर व्यवस्था सुनिश्चित करें।
ऽ जिस अधिकारी/कर्मचारी को जिस कार्य के लिये दायित्व सौंपा गया है, वह स्वप्रेरणा से कार्य करना सुनिश्चित करें।
ऽ सभी लोग जो कंट्रोल रूम पर पदस्थ रहेंगे अपने रोटेशन अनुसार अपने अधीनस्थों पर नियंत्रण/उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
ऽ समस्त अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय बिना सक्षम स्वीकृति के नही छोड़ें।
ऽ कंट्रोल रूम/फायर कंट्रोल रूम पर जन शिकायतों को अंकित कर उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के लिये लगाई जाए। 




नगर निगम द्वारा जनजागरण हेतु कोरोना मैन एवं कोरोना वारियर्स के साथ मिलकर रैली का आयोजन किया

उज्जैन: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर नगर निगम की सहयोगी संस्था टीम डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा कोरोना मैन तथा कोरोना वारियर्स के साथ गोपाल मंदिर से कंठाल चैराहा तक महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल के साथ मिलकर जनजागरण रैली निकाली गई, इस जनजागरण रैली का उद्देश्य नागरिकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना, मास्क पहनना तथा सैनिटाइजर का उपयोग करना एवं अति आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकलना, कोरोना योद्धा जैसे डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी का सम्मान करना, अपने आस पास सफाई रखना, 3 बिन (नीला, हरा, लाल) का उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरण किया गया। महापौर द्वारा उपस्थित सभी टीम के सदस्यों एवं दुकान व्यवसायियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की शपथ दिलवाई गई।
  इस अवसर पर पार्षद श्रीमती अनीता सुरेश राठौड़, श्रीमती मीना बाथवी, उपायुक्त   श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री भविष्य खोब्रागडे, श्री संजेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय कुलश्रेष्ठ, स्वास्थ निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम दुबे उपस्थित रहे।