पर्यावरण पर होंगे ऑनलाईन कार्यक्रम

पर्यावरण पर होंगे ऑनलाईन कार्यक्रम
उज्जैन। भरतभूमि नाट्य संस्कृति संस्थान 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक आयोजन करने जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र वाडिया ने बताया कि हमारी संस्था सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह कार्यक्रम करने जा रही है, जिसमें पौधारोपण, सेल्फी फिथ ट्री, पर्यावरण पर शहर के प्रतिष्ठित विद्वान एवं यंग साइंटिस्ट का उद्बोधन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इसमें प्रमुख है प्रकाश चित्तोड़ा, वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश दवे, यंग साइंटिस्ट जितेंद्र चौधरी, डॉ. विमल गर्ग, राजीव पहवा, प्रशंसा गुप्ता, प्रतिमा जोशी, श्याम माहेश्वरी आदि हमारे फेसबुक पेज सुन भी सुना भी पर ऑनलाईन कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर हमें अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष श्री अंकित जोशी ने दी।