महिला कांग्रेस द्वारा गरिमा अभियान की शुरुआत
महिला कांग्रेस द्वारा गरिमा अभियान की शुरुआत

उज्जैन। जरूरतमंद महिलाओं के लिए स्वास्थ्य माहवारी स्वच्छता अभियान के तहत शहर महिला कांग्रेस द्वारा अभियान शुरू किया गया। जीना है सम्मान के साथ बढ़ना है अभियान के साथ। समय निभा रहा है, हाथ भी बढ़ा रहा है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव व मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान के आह्वान पर जरूरतमंद महिलाओं की माहवारी में स्वास्थ्य सुरक्ष को लेकर गरिमा अभियान के तहत सेनेटरी नेपकिन वितरण का शुभारंभ किया गया। शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री अंजू जाटवा ने उज्जैन शहर में गरिमा अभियान की शुरुआत की। इसमें महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। महिलाओं में उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता लाना जरूरी है जिससे उन्हें स्वस्थ संबंधी कोई परेशानी न हो। सुश्री जाटवा ने बताया कि शहर महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने ब्लॉक व वार्ड स्तर पर सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में महिला कांग्रेस द्वारा पाँच सौ सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया जा चुका है और आगे भी सतत यह अभियान चलता रहेगा।