वार्डों से कचरा पूर्ण सिग्रिगेंशन रूप में ही एकत्रित करें, रहवासियों को निरंतर समझाइश देकर स्वच्छता अभियान के प्रति जागृत करें - आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ग्राण्ड होटल स्टेण्डअप मिटिंग में आयुक्त ने किया अधिकारियों का मार्गदर्शन
वार्डों से कचरा पूर्ण सिग्रिगेंशन रूप में ही एकत्रित करें, रहवासियों को निरंतर समझाइश देकर स्वच्छता अभियान के प्रति जागृत करें - आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल

ग्राण्ड होटल स्टेण्डअप मिटिंग में आयुक्त ने किया अधिकारियों का मार्गदर्शन

 

उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर को प्रथम स्थान दिलाने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है। आयुक्त द्वारा प्रतिदिन वार्ड नोडल अधिकारियों के कार्यो की मानिटरिंग करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।
शनिवार को आयुक्त ने वार्ड नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि -
ऽ प्रतिदिन अपने क्षैत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर करने के प्रयास करें।
ऽ जो लोग घरों से मिक्स कचरा दे रहे हैं उनकी सूचि तैयार की जाकर चालानी कार्यवाही करें।
ऽ कचरा कलेक्शन वाहन पर कार्यरत अटेंडर नागरिकों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग करने की समझाइश दें।
ऽ शहर में लगाए गए लीटर बिन की जांच करते हुए खराब एवं टूट फुट वाले बिनो को हटाया जाकर नए बिन लगाए जाए।
ऽ कचरा कलेक्शन वाहन निर्धारित समय अनुसार वार्डो से कचरा एकत्र कर रहे है या नहीं इसकी मांनिटरिंग करें।
  स्टैंडअप मीटिंग के पश्चात आयुक्त द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नागरिकों से सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया गया, साथ ही घरों से निकलने वाला कचरा अलग-अलग बीन में रखने की समझाइश देते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर को प्रथम स्थान पर लानें में सहयोग करने की अपील की गई।


सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु उपायुक्तगणों द्वारा भी शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है

उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में वार्ड नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने वार्डो में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आयुक्त के निर्देशानुसार उपायुक्तगणों द्वारा भी शहर के विभिन्न झोनों में भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था कार्य पर पैनी नजर रखी जा रही है।
 इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त श्री सुनील शाह द्वारा देवास गेट स्थित सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सुलभ में पर्याप्त सफाई एवं पानी की व्यवस्था, साबुन, मग्गे, बाल्टी, नलो की टोटिया को व्यवस्थित करने हेतु कहा गया। देवास गेट क्षेत्र के भोजनालयों के बाहर की नालियों एवं चेंबरो की अच्छी तरह से सफाई कार्य करवाए जाने हेतु संबंधित दरोगा को कहा गया जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो सके।


नर्सिंह घाट स्थित दातार आश्रम में सभा मंडप निर्माण कार्य हेतु पूजन संपन्न 

उज्जैन: वार्ड क्रमांक 33 नर्सिंह घाट स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा दातार आश्रम पर महापौर मद से 10 लाख रुपए राशि से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभा मंडप निर्माण कार्य का पूजन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के संरक्षक श्री महंत गिरीजी महाराज के पावन सानिध्य एवं महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल के आतिथ्य में पूजन संपन्न हुआ। पूजन पश्चात् अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री हरिगिरि महाराज द्वारा महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल को शॉल भेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया गया।
   इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती लीला वर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चैधरी, पूर्व पार्षद श्री राजेश जारवाल, श्री देव गिरी जी महाराज, श्री विमल गिरी जी महाराज,      श्री किशन गिरी जी महाराज उपस्थित रहे।


महापौर द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया

उज्जैन: शनिवार को महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा स्वास्थ्य उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता के साथ रुद्रसागर, महाकाल, रामघाट, हरसिद्धि चैराहे की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। महापौर द्वारा वर्षा काल से पूर्व किए गए बड़े नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए रुद्रसागर एवं महाकाल क्षेत्र के चेंबरो को खुलवाकर सफाई व्यवस्था देखी गई।
  उपायुक्त द्वारा बताया गया कि वर्षा काल से पूर्व रुद्र सागर एवं महाकाल क्षेत्र के आसपास के नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्षा के दौरान इन बड़े नालो एवं चेंबर में पानी का बहाव आसानी से हो सकेगा जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। साथ ही नालों पर जालियां लगाई गई है जिससे नालों में कचरा एकत्रित नहीं होगा।
  रामघाट क्षेत्र में घाट पर पूजन एवं कर्मकांड का कर्म करने वाले पंडितो से अपील की गई कि जब आप पूजन कर्म करवाएं उसमें से निकलने वाली निर्माल्य सामग्री को नदी में ना डलवाए नगर निगम द्वारा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निर्माल्य कुंड बनवाए गए हैं जिसका उपयोग करते हुए निर्माल्य सामग्री को कुंड में ही विसर्जित किया जाए।


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहरवासी आज से चकोर पार्क का लुफ्त उठा सकेंगे - महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल

महापौर ने किया चकोर पार्क का निरीक्षण 

उज्जैन: शहरवासियों के मनोरंजन एवं आंनद के लिए बनाए गए चकोर पार्क को लॉकडाउन अवधि समाप्त होने के पश्चात रविवार से पुनः सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रारंभ किया जा रहा है। इस हेतु शनिवार को महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा चकोर पार्क का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी से कहा कि पार्क में आने वाले नागरिकों की सर्वप्रथम थर्मल मशीन से तापमान की जांच की जाए, बिना मास्क लगाए किसी को भी प्रवेश ना दिया जाए, सोशल डिस्टेंसिंग एवं प्रशासन की गाईड लाईन का पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
उल्लेखनिय है कि नगर निगम द्वारा रविवार से चकोर पार्क नागरिकों के लिए सुबह 6.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं दोपहर 2.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक खुला रहेगा चकोर पार्क में शाम 7.00 बजे से 8.00 बजे तक 1 घंटे का लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा जिसका लुफ्त पार्क में आने वाले नागरिक उठा सकेंगे।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री सत्यनारायण चैहान, श्रीमती करूणा आनन्द जैन, उपायुक्त श्री भविष्य खोब्रागडे़, जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रदीप सेन, उपयंत्री विधु कौरव, राजकुमार राठौर, मण्डल अध्यक्ष श्री पर्वत सिंह जाट उपस्थित रहे।


विभिन्न मांगो एवं सुझावों को लेकर कर्मचारी संघ आयुक्त से मिला

उज्जैन: मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारीयों की लंबित मांगो एवं निगम हित संबंधित सुझावो के संबंध में आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल से उनके कक्ष में मुलाकात की गई।
कर्मचारी संघ द्वारा आयुक्त से निगम कर्मचारियों से सम्बंधित निम्नानुसार मांगों को पूर्ण करने एवं निगमहित से सम्बंधित निम्नानुसार सुझावों पर चर्चा की -
ऽ सातवे वेतनमान के शेष एरियर का भगुतान शीघ्र किया जाए।
ऽ पदोन्नति तथा कमोन्नति के लम्बित प्रकरणों पर कार्यवाही की जाकर निगम कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाए।
ऽ शासन आदेशानुसार निगम के अस्थाई कर्मचारियों को नियमितिकरण का लाभ प्रदान किया जाए।
ऽ अनुकंपा नियुक्ति के लम्बित प्रकरणों अविलम्ब पूर्ण किया जाए।
ऽ नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत किये जाने की दिशा में संपत्तिकर, बाजार वसूली, विज्ञापनशुल्क एवं निगमस्वामित्व का भवन किराया की शतप्रतिशत वसूली हो।
ऽ जनगणना 2021 अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उस आधार पर संपत्तिकर से शेष रहे भवनों को निगम रिकार्ड में इंद्राजकर किया जाकर संपत्तिकर वसूली की कार्यवाही की जावे । इस कार्यवाही से एक भी भवन संपत्ति कर से वंचित नहीं होगा।
ऽ नगर निगम उज्जैन में अवैध निर्माण की कई प्रकरण विगत कई वर्षों से लंबित हैं उन प्रकरणों में समझौता किया जाकर समझौता शुल्क वसूल किया जावे जो कि करोड़ों रुपयों में होगा।
ऽ नगर निगम के स्वामित्व की कई महत्वपूर्ण बेशकीमती भूमि पर कई बाहरी तत्वों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उन भूमियों को मुक्त कराया जाकर निगम स्वामित्व का बोर्ड लगाया जावे
इस दौरान मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ ईकाई अध्यक्ष श्री मनोहर परमार, संभागीय संयोजक श्री संजय चैबे, सर्वश्री महेन्द्र तिवारी, श्री आलोक पौदार, श्री सरदार सिंह सौलंकी, श्री रघुराज सिंह राही उपस्थित रहे।