योग उत्तम स्वास्थ्य का आधार है - पर्णिका सिंहरॉय

योग उत्तम स्वास्थ्य का आधार है - पर्णिका सिंहरॉय
उज्जैन। 'योग उत्तम स्वास्थ्य का आधार है। यदि आप प्रतिदिन योग करते हैं तो आपको प्रकृति के अनुसार स्वस्थ रहने का अवसर मिलता है। योग के माध्यम से हम देश को निरोगी बना सकते हैं।Ó यह संदेश मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा व विक्रम विश्वविद्यालय के योग केन्द्र की पूर्व प्रशिक्षक श्रीमती पर्णिका सिंहरॉय ने योग दिवस पर चंचलप्रभा महिला मंडल के सदस्यों को ऑनलाइन योग कराते हुए दिया। मंडल की अध्यक्ष चंचल श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीमती पर्णिका सिंहरॉय ने योग दिवस के अवसर पर मंडल की सदस्याओं को योग की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी।