अपर आयुक्त ने किया रामघाट पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण
अपर आयुक्त ने किया रामघाट पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण

 

उज्जैन: अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक द्वारा शनिवार को रामघाट पर महाकालेश्वर की सवारी को दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा की जा रही व्ययवस्थाओं का जायजा निरंतर लिया जा रहा है।। निगम द्वारा रामघाट पर सवारी के पूजन हेतु घाट पर लगे लाल पत्थरो के मरम्मत का कार्य, घाटो की साफ सफाई एवं अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। अपर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि घाट पर की जाने वाली समस्त आवश्यक व्यवस्थाए तत्काल पूर्ण कर ली जावे।
निरीक्षण के पूर्व अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक द्वारा ग्राण्ड होटल पर वार्ड नोडल अधिकारीयो के साथ स्टेण्डप मिटींग के माध्यम से वार्डो की सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई तथा नोडल अधिकारीयों को नियमित रूप से वार्डो की समूचित सफाई व्यवस्था एवं कचरा पृथकीकरण कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिये गए।


 


नगर निगम द्वारा क्षिप्रा नदी से जल कुंभी निकालने का कार्य जारी 

 

उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार शानिवार को नगर निगम द्वारा शिप्रा नदी स्थित लालपुल पर जलकुंभी को हटाए जाने का कार्य जेसीबी एवं डंपर के माध्यम से किया गया। उल्लेखनीय है कि नदी में जल कुंभी की आवक लगातार बढ़ती जा रही है।
   उक्त कार्य का अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक द्वारा निरीक्षण करते हुए वर्कशॉप प्रभारी उमेश सिंह बेस स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश भाटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि उक्त कार्य सतत् चलता रहे। नदी के किसी भी घाट के आस-पास इस तरह की जल कुंभी की अधिकता पाई जाती है तो उसे तत्काल निकाली जा कर एमआर 05 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर भेजा जावे।
   निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री संजेष गुप्ता, श्री भविष्य खोब्रागड़े, श्री योगेंद्र पटेल उपस्थित रहे।


निगम द्वारा कचरा पृथकीकरण हेतु किया जा रहा है नागरिको को प्रेरित

 

उज्जैन: नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उज्जैन को उत्कृष्ट स्थान दिलाने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है इस क्रम में वार्डो की सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु नियुक्त वार्डो नोडल अधिकारीयों के साथ साथ आईसी ऐजेंसी ओम साई विजन एवं डिवाईन वेस्ट मेनेजमेंट के सदस्यों द्वारा कचरा वाहन के साथ घुम कर नागरिको से कचरे को पृथक-पृथक  करने की समझाईश दी जा रही है तथा होमकम्पोस्टिंग हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
 

नागरिक नगर निगम द्वारा संचालित डोर टू डोर केश वैन के माध्यम से भी भर सकते हैं अपना संपत्ति कर

उज्जैन: नगर निगम द्वारा संपत्ति कर वसूली वृद्धि हेतु डोर टू डोर कैश वेन का संचालन किया जा रहा है जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे अपना संपत्ति कर जमा करा सकते हैं उक्त व्यवस्था अंतर्गत झोन क्रमांक 5 के निम्नानुसार संपत्ति कर वसूली हेतु व्यवस्था निर्धारित की गई है
झोन क्र. - 05
क्र. वार्ड क्र. दिनांक समय
1. 38 08.07.2020

प्रातः 10.30 से 01.30 बजे तक
2. 39 09.07.2020
3. 40 10.07.2020
4. 41 11.07.2020
5. 43 12.07.2020
6. 17 13.07.2020
7. 18 14.07.2020
 महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा सम्पत्तिकर स्वामियों से अपील की गई है कि सम्पत्ति कर वसूली हेतु निगम द्वारा चलायी जा रही डोर टू डोर केश वैन के माध्यम से घर बैठे अपना सम्पत्तिकर जमा कराते हुए इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

 

निगम द्वारा जर्जर भवन हटाए जाने की कार्यवाही जारी

उज्जैन: निगम अमले द्वारा शनिवार को कमला नेहरू मार्ग फ्रीगंज स्थित जर्जर भवन के गिराउ हिस्से को निगम गैग के माध्यम से हटाया गया, विदित है कि शहर में जर्जर भवनो को चिन्हित कर अत्यधिक जीर्णशीर्ण भवनों को हटाये जाने की कार्यवाही संचालित है उक्त कार्यवाही में भवन निरीक्षक श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, गैंग प्रभारी मोनू थनवार आदि मौजूद थे।