प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उज्जैन पहुंचकर लेंगे महाकालेश्वर का आशीर्वाद उपचुनाव का करेंगे शंखनाद

शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उज्जैन पहुंचकर लेंगे महाकालेश्वर का आशीर्वाद उपचुनाव का करेंगे शंखनाद
उज्जैन। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी मंगलवार को शहर में आ रहे हैं जहां महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर रवाना हो जाएंगे।
कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ७ जुलाई मंगलवार सुबह १०:४५ बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे जहां डॉ बटुकशंकर जोशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष, महेश सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल एवं समस्त विधायक सहित कांग्रेसजन इनकी अगवानी करेंगे। इसके पश्चात सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और प्रदेश में होने जा रहे। २४ उपचुनावों की जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे और चुनाव के शंखनाद की शुरुआत करते हुए ११:४५ बजे बदनावर के लिए रवाना हो जाएंगे जहां होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे शहर में करीब यहां १ घंटे रुकेंगे।