शिंदे युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव नियुक्त
शिंदे युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव नियुक्त

उज्जैन। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्वारु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, मप्र मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी, म.प्र. युवा कांग्रेस के प्रभारी हरीश भैया, म.प्र. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया एवं म.प्र. युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी अभय तिवारी के निर्देशानुसार व मप्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष व इंदौर, उज्जैन संभाग प्रभारी वरुण चौबे की सहमति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश शर्मा की अनुशंसा पर म.प्र. युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने उज्जैन के रवि शिंदे को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। आपकी नियुक्ति पर म.प्र. कांग्रेस के पूर्व सचिव योगेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव मनीष शर्मा, कृष्णा चौहान, युवा कांग्रेस नेता सुभाष यादव, जीतू आँजना, प्रशांत चौबे, संचित शर्मा, वरुण तिवारी, प्रतीक जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी युवा कांग्रेस उज्जैन दक्षिण विधानसभा संयोजक सावन तिलकर ने दी।