ठाकुर जिला अध्यक्ष मनोनीत


उज्जैन. सिंधिया फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय सक्सेना ने पूर्व विधायक महंत राजेंद्र भारती एवं वरिष्ठ नेता संजय ठाकुर की अनुशंसा पर मनोज कुमार सिंह ठाकुर एडवोकेट को सिंधिया फैंस क्लब का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. इनकी नियुक्ति पर भाजपा नेता नारायणसिंह भाटिया, आजम शेख, दिलीपसिंह परमार, नरेंद्र कछुवाय, अक्षय भारती, उमेशसिंह सेंगर, बलवीर सिंह, डॉक्टर देवीसिंह, विजय उदासी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है. यह जानकारी ज्ञानेश्वर शर्मा ने दी.