यातायात पार्क का निर्माण एक सराहनी कदम - मंत्री डाॅ. मोहन यादव बच्चे यहां आये और खेल खेल में यातायात के नियमों को सिखे - महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल  75 लाख की लागत से नवनिर्मित यातायात पार्क का लोकार्पण सम्पन्न
यातायात पार्क का निर्माण एक सराहनी कदम - मंत्री डाॅ. मोहन यादव
बच्चे यहां आये और खेल खेल में यातायात के नियमों को सिखे -
महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल
 75 लाख की लागत से नवनिर्मित यातायात पार्क का लोकार्पण सम्पन्न

उज्जैन: महापौर की विशेष रूचि पर 50 लाख की महापौर निधि एवं 25 लाख की निगम निधि से नवनिर्मित यातायात पार्क का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. महोन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल, निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत एवं क्षैत्रीय पार्षद श्री विकास मालवीय द्वारा किया गया।
    यातायात पार्क के लोकार्पण अवसर पर चामुण्डा माता चैराहे पर अपनी विशेष एवं अनोखी सेवा देने वाले यातायात पुलिस आरक्षक श्री अशोक गौड का उपस्थित अतिथियों द्वारा साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री गौड द्वारा महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल के विशेष आग्रह पर यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए यातायात के विभिन्न सिंग्नलो का डेमो प्रदर्शन भी किया गया।
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा हम सब के लिये एक जनजागृती का कार्य यातायात पार्क के रूप में किया गया है जो की सराहनीय पहल है। यहां यातायात सिंग्नल के माध्यम से  शहरवासी यातायात के नियमों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अच्छी पहल के लिये महापौर, निगम अध्यक्ष एवं क्षैत्रीय पार्षद को बधाई देता हूं।
महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वार विकास कार्य करवाए जा रहे है। उद्यानों के विकास की जब बात आई तो शहर में थीम आधारित उद्यानों के विकास की ओर विचार किया तो यातायात पार्क के निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई। यातायात की दृष्टि से भी बच्चे यहां आये और खेल की गतिविधियों के साथ-साथ यातायात के नियमों को भी सिखे कि किस तरह से हमें दुर्घटनाओं से बचना चाहिए जिससे हम सुरक्षित रहे। इस सब बातों को ध्यान में रख कर यातायात पार्क की कल्पना की गई। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए इस उद्यान में यातायात पार्क के निर्माण की नीव रखी जाकर 50 लाख रूपये महापौर निधि े तथा 25 लाख रूपये निगम निधि से यातायाम पार्क का निर्माण किया गया। आपने कहा कि बच्चे ही नहीं बजुर्गो के लिये भी यह सौगात है वे यहां आए तथा यातायात के नियमों की जानकारी प्राप्त करें एवं दुर्घटनाओं एवं चालानी कार्यवाही से बचे। लाॅकडान खत्म होने के उपरांत हम प्रयास करेंगे कि हर सप्ताह स्कूली बच्चों को यहा लाया जाए तथा उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दी जाए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, एमआईसी सदस्य श्री सत्यनारायण चैहान, श्री राधेश्याम वर्मा, झोन अध्यक्ष श्री बुद्धीप्रकाश सोनी, मण्डल अध्यक्ष श्री परेश कुलकर्णी सहीत क्षैत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।


3.86 करोड़ की लागत से किए जाने वाले पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य का भूमि पुजन सम्पन्न

उज्जैन: शहर में जारी विकास एवं सौन्द्रर्यकरण के क्रम में नगर निगम की नई सौगत के रूप में 3.86 करोड़ की लागत से सप्त सागरों में से एक पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव, सांसद     श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पारस जैन, महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल, निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत, नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्ययक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, क्षैत्रिय पार्षद श्रीमती निशा बुद्ध सेंगर एवं निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के द्वारा संपन्न किया गया।
    उल्लेखनीय है कि पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य अन्तर्गत 3.86 करोड़ की लागत से ब्रिज का निर्माण, पाथवे, आइलैण्ड का सौन्दर्यकरण, फाउण्टेन, पक्षीयो के लिये स्थान, लाईटिंग, ग्रीनरी, गजीबो एवं अन्य सौन्दर्यकरण कार्य करवाए जाएंगे।
    महापौर द्वारा कहा गया कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्य में कोई कसर नही छोडी जाएगी निरंतर शहर में चहुमुखी विकास कार्य सम्पन्न कराए जाएंगे। उज्जैन के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए सप्तसागरो का सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य अन्तर्गत यहा मध्य में स्थित टीले का जिर्णोद्धार करते हुए इसे ब्रिज के माध्यम से जोड़ा जाकर भगवान पुरूषोत्तम की प्रतिमा लगवाई जाएगी जो एक आकर्षण का मुख्य बिन्दु रहेगा। जिससे यहां आने वाले एक अलग ही आनन्द की अनुभूती करेंगे।
भुमि पूजन कार्यक्रम के साथ की पुरूषोत्तम सागर की हरियाली को और विकसीत करते हुए उपस्थित अतिथियों द्वारा त्रिवेणी (नीम-पिपल-बरगद) के वृक्ष रोपे गये।
 इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री सत्यनारायण चैहान, झोन अध्यक्ष सुश्री विनिता शर्मा, पूर्व विधायक महंत श्री राजेन्द्र भारती, महामंत्री श्री सुरेश गिरी, सर्वश्री विवेक उदगीर, विशाल पांचाल, दिलीप परमार उपस्थित रहे।


महापौर मद से करवाए जा रहे निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

उज्जैन: नगर पालिक निगम द्वारा मगंरोला स्थित श्यामधाम आश्रम पर महापौर मद से 10 लाख रूपये की राशि से करवाए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमि पूजन शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा सम्पन्न किया गया।   
    उल्लेखनिय है कि नगर निगम द्वारा 10 लाख रूपये की राशि से शेड का निर्माण, कमरे एवं सभा मण्डप का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
 महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल ने कहा गया कि उज्जैन शहर एक धार्मिक नगरी के रूप में पहचाना जाता है इसीलिए सभी धर्म परायण जनता की भावनाओं एवं मांग को दृष्टिगत रखते हुए श्याम बाबा आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधाओ के लिए निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
    इस अवसर पर श्यामधाम आश्रम के महंत श्री राधे राधे बाबा, झोन अध्यक्ष श्री संतोष यादव, मण्डल अध्यक्ष श्री विजय चैधरी, पूर्व पार्षद श्री गिरिश शास्त्री, श्री जगदीश पांचाल उपस्थित रहे।


मक्सी रोड़ स्थित सब्जी मण्डी में निगम ने चलाई जेसीबी

उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार मक्सीरोड़ सब्जी मण्डी परिसर से नगर निगम अतिक्रमण गैंग द्वारा जिन दुकानदारो ने अपनी दुकानो के बाहर टिन शेड लगाकर सड़क तक अतिक्रमण कर रखा था उन्हे जेसीबी के माध्यम से हटाने के साथ ही मण्डी में निर्धारित सब्जी विक्रय स्थल ओटलो के बाहर सब्जी विक्रय करने वालों को भी हटाने की कार्यवाही की गई।
      पूर्व में आयुक्त द्वारा मक्सीरोड़ स्थित सब्जी मण्डी का निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा सब्जी मण्डी परिसर की अव्यवस्था देखते हुए नाराजगी व्यक्त की गई थी साथ ही अधिकारीयों को सब्जी मण्डी परिसर से तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुए टिन शेड हटाने, अवैध हाथ ठैला विक्रेताओं को हटाने की कार्यवाही की गई साथ ही जिन सब्जी विक्रेता द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर रखा था उन्हें ओटलो के अन्दर से ही सब्जी विक्रय करने की हिदायत देते हुए कहा की अगर दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करते हुए विक्रय कार्य संपादित किया गया तो सामान को जब्त कर लिया जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं विक्रेता की रहेगी।
    उक्त कार्यवाही सहायक आयुक्त श्री सुबोध जैन के नेतृत्व में गैंग प्रभारी श्री मोनू थनवार द्वारा की गई।


अपर आयुक्त द्वार वार्डो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया

उज्जैन: अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक द्वारा शनिवार को विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 17 एवं 37 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए क्षैत्रीय रहवासीयों से चर्चा कर गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग रखने की समझाईश दी गई। साथ की रहवासियों से नगर निगम द्वारा क्षैत्रो में की जा रही सफाई व्यवस्था की जानकारी ली गई। रहवासी नगर निगम की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए जहां कुछ कमी दिखी अपर आयुक्त द्वारा संबंधित वार्ड नोडल अधिकारी को सफाई व्यवस्था ओर बेहतर करने हेतु निर्देशीत किया गया।
    निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 37 में पाटीदार दूध भण्डार द्वारा पालिथीन में दूध विक्रय करते पाए जाने पर पालिथीन जप्त करते हुए दुध विक्रेता को समझाईश दी गई कि दुकान पर पालिथीन का उपयोग ना करें साथ ही दुकान पर दुध लेने हेतु आने वाले नागरिको से घर से बर्तन लाने की समझाईश देवे।