अच्छी वर्षा की काॅमना हेतु महापौर द्वारा गंभीर डेम स्थित बिल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया
अच्छी वर्षा की काॅमना हेतु महापौर द्वारा गंभीर डेम स्थित बिल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया

उज्जैन: गंभीर डेम स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर पर अच्छी वर्षा की काॅमना, साथ ही शहर के लिए गंभीर डेम के शीघ्र भर जाने हेतु महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल, पीएचई प्रभारी श्रीमती कलावती यादव एवं समस्त एमआईसी सदस्यों के द्वारा बिल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक कर अच्छी वर्षा हेतु पूजन अर्चन किया गया।
  इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री सत्यनारायण चैहान, श्री मागंीलाल कड़ेल, श्रीमती दुर्गा चैधरी, श्रीमती गीता चैधरी, पार्षद श्री संतोष व्यास, श्रीमती मीना बाथवी, कार्यपालन यंत्री श्री अतुल तिवारी एवं पीएचई विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


महापौर द्वारा “एक मास्क-अनेक जिंदगी” जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया

उज्जैन: शासन के निर्देशानुसार 1 अगस्त से 15 अगस्त तक एक मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, नगर पालिक निगम द्वारा इस अभियान का आगाज शनिवार को ग्राण्ड होटल पर महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा मास्क बैंक का फीता काटकर किया गया साथ ही 05 प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर शहर के प्रमुख मार्गो पर जन जागरण करने हेतु रवाना किया गया।
    महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा शहरवासियों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग अनिवार्य करें। मास्क के उपयोग हेतु नागरिकों को प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा शनिवार से “एक मास्क - अनेक जिंदगी” जन जागरूकता अभियान आरंभ किया गया जो 15 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। अभियान अन्तर्गत नागरिकों को मास्क के उपयोग हेतु प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से जनजागरण कार्यक्रम/गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, शहर के प्रमुख चैराहों पर स्वसहायता समूह एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के सहयोग से मास्क बैंक की स्थापना कर स्टाॅल लगाए जाकर मास्क का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। नागरिक इस अभियान में निगम का सहयोग करते हुए स्वयं भी मास्क का उपयोग करें तथा अन्य नागरिकों को मास्क के उपयोग हेतु प्रेरित करें।
    मास्क बैंक की स्थापना पर लायंस क्लब फ्रेंड संस्था द्वारा एक हजार मास्क निःशुल्क रूप से भेंट किए गए साथ ही नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा 1100/- रूपये की राशि से 500 मास्क खरीद कर मास्क बैंक को भेंट किए गए। नगर निगम की सहयोगी संस्था टीम डीवाईन एवं ओम साईं विजन द्वारा शहर के प्रमुख चैराहो पर जन जागरण करते हुए ‘‘एक मास्क - अनेक जिंदगी’’ अभियान के बारे में बताया गया एवं मास्क, ग्ल्बस तथा सेनेटाइजर के सही उपयोग की जानकारी देते हुए शहर वासियों को जन जागृत किया गया।
 इस अवसर पर उपायुक्त श्री भविष्य खोब्रागड़े, जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रदीप सेन, श्री पवन कुमार लोढे़, श्री सरदार सिंह सोलंकी, लायन्स क्लब फ्रेन्डस संस्था के सर्वश्री अनिल राठौर, निलेश जोशी, राजेश भगत, श्याम आचार्य, अजय गुप्ता, दिपक बैलानी, भरत ठाकुर एवं नगर निगम के सहयोगी संस्था टीम डीवाई एवं ओम साई विजन के सदस्य उपस्थित रहे।