म.प्र. सड़क विकास निगम के संभागीय प्रबंधक अशोक शर्मा के स्वैच्छिक सेवानिवृत्त पर सम्मान

म.प्र. सड़क विकास निगम के संभागीय प्रबंधक अशोक शर्मा के स्वैच्छिक सेवानिवृत्त पर सम्मान
उज्जैन। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, पी.डब्ल्यू.डी. ऑफिस में ३१ जुलाई को अशोक शर्मा के 34 वर्ष के कार्यकाल के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में अशोक शर्मा स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए और एस.के. मनवानी ने संभागीय प्रबंधक का पदभार संभाला। इस अवसर पर पी.डब्ल्यू.डी. के ई.ई. कोमल भूतड़ा ने कहा कि अशोक शर्मा भगवान महाकाल के सच्चे भक्त थे। भगवान महाकाल ने अपने 34 साल के कार्यकाल की सेवा इनकी उज्जैन में ही ली। उज्जैन से ही शिक्षित हुए, उज्जैन से ही अपने कार्यकाल को सम्पन्न किया। अशोक शर्मा मधुरभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। अशोक शर्मा ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने संभागीय महाप्रबंधक रहते हुए संभाग में ही नहीं पूरे प्रदेश में एक अनोखी छाप छोड़ी है। चाहे कोई छोटा हो या बड़ा हो, अशोक शर्मा के काम से बड़ा प्रसन्न रहते थे। श्री अशोक शर्मा हर किसी के दिल में एक जगह बना लेते हैं। श्री अशोक शर्मा का कहना है कि भगवान महाकाल की कृपा है कि आज मैं हंसते-हंसते भगवान महाकाल के आशीर्वाद से इस कार्य से सेवानिवृत्त हो रहा हूँ। सम्मान समारोह के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के इंजी. श्री बी. डी. शर्मा, इंजी. श्री मनोज रघुवंशी आदि ने गुलदस्ता देकर व स्मृति चिन्ह देकर श्री शर्मा को अपने कार्य से विदा किया व संभागीय महाप्रबंधक का चार्ज श्री एस. के. मनवानी ने संभाला।

संलग्र चित्र-