नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्वागत

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्वागत
उज्जैन। केन्द्र सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा की गई। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्वागत किया है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एक देशव्यापी शिक्षा संगठन है, जिसके मार्गदर्शन में देशभर के सभी प्रांतों में 12830 औपचारिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें लगभग 1.50 लाख आचार्य-आचार्याओं (शिक्षकों) के मागदर्शन में 34.5 लाख छात्र अध्ययनरत हैं। इसके अतिरिक्त विद्या भारती के मार्गदर्शन में सुदूर जनजाति क्षेत्र में लगभग 5000 एकल विद्यालय तथा सेवा बस्तियों में लगभग 6500 संस्कार केन्द्र भी संचालित किए जाते हैं। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डी. रामकृष्ण राव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का स्वागत किया है। यह जानकारी उज्जैन विद्या भारती मालवा के विभाग समन्वयक महेन्द्र भगत ने दी।