रहवासियों के घर-घर पहुंच स्वच्छता की अलख जगाते हुए गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग करवाया जा रहा है - आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल निरंतर जारी है स्वच्छता अभियान की गतिविधियां 
रहवासियों के घर-घर पहुंच स्वच्छता की अलख जगाते हुए गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग करवाया जा रहा है - आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल

निरंतर जारी है स्वच्छता अभियान की गतिविधियां 

उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार शहर में सफाई व्यवस्था निर्बाध रूप से निरंतर जारी है वर्षा का समय, त्यौहार का दिन या फिर अवकाश का दिन हो नगर निगम के सफाई अमले द्वारा हर परिस्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था को माकूल रूप से संपादित किया जा रहा है। प्रातः कालीन ग्राण्ड होटल पर वार्डो के नियुक्त नोडल अधिकारियों से स्टेण्डप मिटिंग करते हुए शहर कीे सफाई व्यवस्था पर पेनी नजर रखे हुए है। आयुक्त द्वारा स्वयं वार्डो में घर-घर तक पहुंच कर रहवासियों से कचरा सेग्रीगेशन एवं सफाई व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है। जहां कुछ कमी होती है संबंधित वार्ड नोडल को व्यवस्थाएं तत्काल दुरूस्त किए जाने हेतु स्थल पर ही निर्देशित किया जाता है। वर्षा के समय को ध्यान में रखते हुए निरंतर जल भराव क्षैत्रो का निरीक्षण करते हुए नालो एवं चैंबरो की सफाई निरंतर करवाई जा रही है साथ ही निचले क्षैत्रो में समतलीयकरण किया जा रहा है जिससे जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो, रहवासी निगम की सफाई व्यवस्था से पूर्णतः संतुष्ट को यह उद्देश्य प्रत्येक वार्ड के नोडल अधिकारी का होना चाहिए।
नगर निगम की सहयोगी संस्था डिवाईन वेस्ट मेनेजमेंट एवं ओम साई विजन के सदस्यों द्वारा प्रत्येक वार्ड एवं छोटी, संकरी गलियों में घर घर तक पहुंच कर जन जागरण एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से रहवासियों में स्वच्छता की अलख जगाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा समस्त शहर वासियों से अपील की है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उज्जैन शहर को प्रथम स्थान पर लाने में आप सभी के सहयोग की नितांत आवश्यकता है। बिना आप सभी के सहयोग से हम अपने शहर को स्वच्छता में अग्रणीय स्थान पर नही ला सकते। इसलिए स्वच्छता के आगाज में हिस्सा बनकर नगर निगम की गतिविधियों में सहयोग करते हुए इस स्वच्छता के अभियान का हिस्सा बने।


एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान अन्तर्गत निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

उज्जैन: शासन के निर्देशानुसार 1 अगस्त से 15 अगस्त तक शहर मे ‘‘एक मास्क अनेक जिंदगी’’ जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। नगर पालिक निगम द्वारा इस अभियान अन्तर्गत ग्राण्ड होटल पर मास्क बैंक स्थापित किया गया है जिसमे नागरिको को मास्क वितरण किये जा रहे है। साथ ही नगर निगम की सहयोगी संस्था डिवाईन वेस्ट मेनेजमेंट, ओम साई विजन राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन (एनयूएलएम) स्वसहायता समूह के सदस्यो द्वारा शहर में जन जागरूकता के कार्यक्रम करते हुए नागरिको को समझाया जा रहा है कि मास्क एवं सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करे।
  इसी क्रम में शुक्रवार को डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा रैली के माध्यम से झोन क्रमांक 01 वार्ड क्रमांक 08 कृष्णा कॉलोनी के रहवासियों को एक मास्क-अनेक जिंदगी अभियान के बारे में बताते हुए ग्लव्स, मास्क तथा सेनेटाइजर के सही उपयोग करने के लिय प्रेरित किया साथ ही समझाईश भी दी कि बिना मास्क में घर से ना निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन करें। कोरोना महामारी से उज्जैन शहर को मुक्त बनाने में आप सभी के सहयोग से ही सफल होंगे।
 


निगम द्वारा निरंतर जारी है सैनेटाईजेशन कार्य

उज्जैन: शहर में बढ़ते कंटेनमेंट क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्रों में बड़े टैंकरों के माध्यम से एवं छोटी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य संपन्न किया जा रहा है।
 मंछामन काॅलोनी, गणेश नगर, न्यू अभिषेक नगर, राजनंदिनी परिसर, तृप्ति विहार, वेद नगर, ऋषि नगर, महाकाल वाणिज्य केन्द्र, महाश्वेता नगर, इस्कान मंदिर, वसंत विहार, महानन्दा नगर, अलखनंदा नगर, आदर्शन नगर, नागझिरी क्षैत्र, बैंक काॅलोनी  इत्यादि के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कार्य के साथ ही नियमित साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य किया जा रहा है।