सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई बलराम जयंती, फलदार पौधे रोपे 
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई बलराम जयंती, फलदार पौधे रोपे 

उज्जैन। अखिल भारतीय किरार (धाकड़) क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार, ओ.एस. सिंगोरिया, अशोक चौधरी, राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रीतम सिंह अरोदिया, संतोष करारे, चेतन चौधरी,  हरीश चचैरिया, गौतम कनेरिया, राजेश धाकड़, जितेन्द्र धाकड़, नवयुवक मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सागर ठाकुर, योगेन्द्रसिंह राजपूत, सचिव सुरेश धाकड़, सह सचिव गोपाल धाकड़,  प्रचार मंत्री कृष्णकांत कनेरिया, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र धाकड़, अंकित धाकड़, उपाध्यक्ष राज वीर पंवार, अंकित चौधरी, गौरव धाकड़, हरीश धाकड़ और सभी समाज बंधुओं ने समाज के आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर बलराम जी की विधि विधान से पूजा किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सोशल डेस्टिेसिंग के साथ भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी समाजजनों की उपस्थिति में भगवान की महाआरती की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु समाज कार्यालय में फलदार पेड़ का पौधारोपण किया गया।