चौधरी डॉक्टर धनगर अध्यक्ष मनोनीत
उज्जैन. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्र प्रभास शेखर, पूर्व विधायक डॉ बटुक शंकर जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी की अनुशंसा पर कांग्रेस कमेटी सद्भावना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सजी अब्राहम ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी डॉक्टर अंतरसिंह धनगर को शहर जिला कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है.

इनके मनोनयन पर पूर्व मंत्री बाबूलाल मालवीय, विधायक रामलाल मालवीय, महेश परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिंह गौतम, अनंत नारायण मीणा,  आजाद यादव, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, कैलाश सोनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है. यह जानकारी महेंद्र सिंह चौधरी ने दी.