योगाचार्य पं. मिलिन्द्र त्रिपाठी बने केसरिया हिन्दू वाहिनी के नगर जिलाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सोनी राजपूत
योगाचार्य पं. मिलिन्द्र त्रिपाठी बने केसरिया हिन्दू वाहिनी के नगर जिलाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सोनी राजपूत

उज्जैन। अपने ओजस्वी उद्बोधन एवं उत्प्रेरक लेखों के लिए लोकप्रिय, निरन्तर भारतीय सांस्कृतिक गतिविधियों में तल्लीन रहने वाले, हमेशा हिंदुत्व विचारधारा से जुड़े हुए एवं समाजसेवक के रूप में उज्जैन संभाग में अपनी अलग पहचान रखने वाले तथा हमेशा दुखी परेशान लोगों की मदद में तत्पर रहने वाले योगाचार्य पं. मिलिन्द्र त्रिपाठी को केसरिया हिन्दू वाहिनी द्वारा उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केसरिया हिन्दू वाहिनी पूरे देश मे सक्रिय है एवं देश भर के लाखों लोग इस वाहिनी से जुड़े हुए हैं।

केसरिया हिन्दू वाहिनी की राष्ट्रीय प्रभारी सुरेखा सक्सेना के अनुमोदन से संस्थापक श्री अतुल मिश्रा की सहमति से योगाचार्य पं. मिलिन्द्र त्रिपाठी को उज्जैन नगर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री सुनील साहनी, प्रदेश प्रभारी कैलाश चांडक और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा नामदेव ने पं. मिलिन्द्र त्रिपाठी को बधाई शुभकामनाएं दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार माना। सोशल मीडिया पर मिलिन्द्र त्रिपाठी के समर्थकों में इस नियुक्ति पर खासा उत्साह देखने को मिला। अनेक गणमान्यजनों ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सोनी राजपूत द्वारा दी गयी।