अजास जन कल्याण संगठन, जिला उज्जैन का गठन किया गया

अजास जन कल्याण संगठन, जिला उज्जैन का गठन किया गया

उज्जैन। अजास जन कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश देवड़ा व प्रदेश सचिव रामेश्वर खेड़े की अनुशंसा, प्रदेश संरक्षक डॉ. जगदीश सूर्यवंशी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय पंवार एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शांताराम बोहरे की सहमति से उज्जैन जिला अध्यक्ष राजाराम डांगी ने उज्जैन जिले की कार्यकारिणी का गठन किया।

सर्वश्री राजेन्द्र सिप्रे जिला संरक्षक, डॉ. श्रवण सोलंकी कार्यकारी अध्यक्ष, भेरूलाल नवरंग संयोजक, समंदरसिंह मालवीय, आनंद बौद्ध एवं राधेश्याम मालवीय जिला उपाध्यक्ष, जी.एस. मेहर महासचिव, तेजकुमार चौहान बौद्ध सचिव, कन्हैयालाल सिंदल सहसचिव, भागीरथ मालवीय कोषाध्यक्ष एवं अनोखीलाल चौहान जिला प्रवक्ता नियुक्त किए गए। अजास जिला अध्यक्ष राजाराम डांगी ने नवनियुक्त पदाधिकारीगणों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की है।