जिले के किसानों को वन क्लिक से 18 सितम्बर को मिलेगी 868 करोड़ की बीमा राशि 
जिले के किसानों को वन क्लिक से 18 सितम्बर को मिलेगी 868 करोड़ की बीमा राशि 

 

उज्जैन/ प्रदेश के यशस्वी किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के 21 लाख किसानों को वन क्लिक से 4600 करोड़ की खरीब 2019 की बीमा राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। जिला सहमीडिया प्रभारी पंकज चौहान के अनुसार भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने बताया कि 18 सितम्बर को प्रदेश में सबसे ज्यादा राशि 868 करोड़ रुपये उज्जैन जिले के 144123 किसानों को प्राप्त होगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 8 सितम्बर को प्रस्तावित था किन्तु तकनीकी कारणों से यह राशि 18 सितम्बर को मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।